सावधान! आपके घर में पड़े हुए नए बर्तन गिरा सकते हैं आपकी आर्थिक स्थिती

Monday, Feb 29, 2016 - 03:40 PM (IST)

वास्तुशास्त्र में हर वस्तु विशेष का अपना विशेष महत्व होता है। एक छोटी सी सुई से लेकर चार पहिया वाहन पर भी वास्तु अपना प्रभाव डालता है। वास्तु में नौ ग्रहों की अपनी अलग दिशाएं या अधिपत्य होते हैं। क्या आप जानते हैं आपके घर में पड़े हुए नए बर्तन भी बहुत बड़े वास्तुदोष का कारण हो सकते हैं जो आपके खुशहाल जीवन में आर्थिक समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं।

 

नए बर्तन जिन्हें कभी इस्तेमाल नहीं किया गया हो। वास्तुशास्त्र के अनुसार उन पर बुध का अधिपत्य होता है। नए बर्तनों को ढक कर रखने से बुध ग्रह से आने वाली ऊर्जा का क्षय हो जाता है। जिससे व्यक्ति के संचित धन में दिक्कतें आने लगती हैं खास तौर पर दो बर्तन जिनका इस्तेमाल खाना परोसने के लिए किया जाता है जैसे की सर्विंग बाउल्स ऐसे गोल बर्तनों पर शुक्र का अधिपत्य होता है। इन्हें ढक कर रखने से पार्टनरशीप में दिक्कते और धन के संचय में समस्याएं आती हैं। 

 

आपको नए बर्तनों को घर में रखने से पहले उन्हें एक बार धोकर और ढकन हटाकर पुन: रख सकते हैं जिससे की बुध और शुक्र की ऊर्जा का क्षय न हो और आपका जीवन खुशहाल बना रहे।

आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Advertising