न करें इन बर्तनों का इस्तेमाल, भाग्य और स्वास्थ्य पर पड़ता है दुष्प्रभाव

punjabkesari.in Saturday, Jan 30, 2016 - 09:15 AM (IST)

दैनिक जीवन में हम कई प्रकार की वस्तुओं का प्रयोग नित्य करते हैं। इस दिनचर्या में हम कुछ ऐसी वस्तुओं का प्रयोग करते हैं जो हमारे जीवन में शुभता लाती हैं साथ- साथ कुछ ऐसी वस्तुओं का प्रयोग हम अपने जीवन में जोड़ देते हैं जो जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपना नकारात्मक प्रभाव छोड़ती हैं सबसे आम चीज जिसे स्त्री और पुरूष दोनों सर्वाधिक प्रभावित होते हैं वो है बर्तन जिनमें खाना बनाया जाता है और खाया भी जाता है।

हमारे सांस्कृतिक शास्त्र जैसा खाओगे अन्न वैसा बनेगा मन और जैसे तन वैसा मन के सिद्धांत पर चलते हैं। भारतीय धार्मिक और वास्तु शास्त्रों में कुछ प्रकार के धातु बहुत शुभ बताए गए हैं जिनके प्रयोग से व्यक्ति जीवन को सफल और सुखी बना सकता है इसके साथ-साथ आधुनिकता के् चलते कुछ ऐसे धातु भी प्रयोग में आने लगते हैं जिनसे व्यक्यि का भाग्य और स्वास्थ्य अत्यधिक रूप से प्रभावी होता है। कुछ ऐसे धातु जिनमें खाना बनाने से व्यक्ति के भाग्य और स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ते हैं उनमें से सबसे अधिक इस्तेमाल करने वाला मैटल है अलुमिनियम।

अलुमिनियम जो धातु है उस पर राहू का अधिपत्य होता है लगभग सभी शुभ ग्रह उससे प्रभावित होते हैं। इसी कारण अलुमिनियम का प्रयोग पूजा- पाठ और ज्योतिष की दृष्टि से नहीं किया जाता।

* अलुमिनियम का प्रयोग वास्तुशास्त्र, स्वास्थ्य और ज्योतिष की दृष्टि से अत्यधिक हानिकारक माना जाता है। 

* अलुमिनियम के पात्र में दूध रखने से चन्द्रमा का अमृत तुल्य प्रभाव जो दूध के रूप में हमें प्राप्त होता है वो नष्ट हो जाता है।

अलुमिनियम के बर्तनों में सब्जी बनाने से बुद्ध ग्रह क्षीण हो जाता है। जिससे की व्यक्ति की बुद्धि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

* अलुमिनियम के बर्तनों में चावल पकाने से शुक्र ग्रह खराब होकर व्यक्ति के धन और दांपत्य जीवन को नुकसान पंहुचाता है।

* अलुमिनियम के बर्तनों में दाल पकाने से बृहस्पति दुष्प्रभाव में आकर आर्थिक हानि और दुर्भाग्य को प्रभावित करता है।

आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News