छठ पर्व का तीसरा दिन, व्रतियों ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

punjabkesari.in Thursday, Oct 26, 2017 - 07:03 PM (IST)

पटनाः सूर्य की उपासना से जुड़ा छठ महापर्व देश के भिन्न-भिन्न राज्यों में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज छठ पर्व का तीसरा दिन है। आज व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ व्रतियों में उत्साह और रौनक देखते ही बन रही है। हर कोने से लोग निकलकर आज छठ का पहला अर्घ्य देने घाटों पर पहुंचे।

कुछ व्रती वापस अपने घरों को लौट रहे हैं और कुछ अपने परिजनों के साथ रात घाट पर ही बिताएंगे और सुबह सूर्य के उदय होने पर अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन करेंगे।पुलिस प्रशासन घाटों की सुरक्षा को लेकर सतर्क है, ताकि लोगों की किसी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े। 
PunjabKesari
गुरुवार को सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पूजन सामग्री में विविध प्रकार के पकवान, फलों को डलिया आदि सामग्री का उपयोग किया जाता है। अंतिम दिन उदय सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन होता है जिसको पारण कहा जाता है। 

चार दिन तक चलने वाले इस आस्था के महापर्व को मन्नतों का पर्व भी कहा जाता है। इस पर्व में शुद्धता और सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस पर्व में उपवास रखने वाले व्यक्ति को 36 घंटों तक निर्जला व्रत रखना होता है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News