थराली उपचुनाव के लिए मतदान समाप्त, EVM में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत

punjabkesari.in Monday, May 28, 2018 - 05:24 PM (IST)

उत्तराखंडः उत्तराखंड के थराली विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शाम 5 बजे समाप्त हो गया है। सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। वहीं मतदान के नतीजे 31 मई को घोषित किए जाएंगे। बता दें कि, भाजपा के सामने जहां इस सीट को बचाए रखने की चुनौती है, वहीं कांग्रेस के पास जीत के जरिए वापसी का मौका है। यानी दोनों के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल है।

LIVE UPDATES:
-थराली पोलिंग बूथ पर EVM खराब 
-थराली के पोलिंग बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी के नाम का बटन नहीं दब रहा  
-घाट ब्लॉक के सरपानी पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब। दूसरे नंबर का बटन नहीं दब रहा है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. जीतराम का नाम है।
-निर्वाचन विभाग की ओर से यहां नई मशीन भेजी जा रही है। 
-थराली उपचुनावः सुबह 11 बजे तक 16 फीसदी हुआ मतदान
-दोपहर 1 बजे तक हुआ 26 प्रतिशत मतदान
- दोपहर 3 बजे तक 40 फीसदी हुआ मतदान
PunjabKesari
बता दें कि, यहां कुल 102569 मतदाता है, जिनमें 50991 पुरुष व 49301 महिला और 3277 सर्विस वोटर हैं। सर्वाधिक मतदाताओं वाला पोलिंग बूथ ग्वालदम में वन विश्राम गृह है, यहां 562 पुरुष एवं 554 महिला मतदाता हैं। सबसे कम मतदाता वाला मतदेय स्थल राजकीय प्राथमिक विद्यालय केरा है, यहां 77 पुरुष एवं 67 महिला मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र का सर्वाधिक ऊंचाई वाला मतदान स्थल कनेाल है, जो समुद्र तट से 8456 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
PunjabKesariबीजेपी ने इस सीट से दिवंगत मगनलाल शाह की विधवा मुन्नी देवी को चुनावी समर में उतारा है और उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व विधायक डॉ. जीतराम शाह से है। हालांकि इस सीट पर 3 अन्य उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News