उत्तराखंड में मिले 376 नए कोविड-19 मरीज
punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2020 - 10:01 PM (IST)
देहरादून, 18 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड में रविवार को 376 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई जिससे महामारी से पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 58,024 हो गया। इसके अलावा तीन और मरीजों की महामारी से मृत्यु हो गयी।
प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 128 ताजा मामले देहरादून जिले में मिले जबकि पौडी गढवाल में 42 और नैनीताल में 34 मरीज सामने आए।
रविवार को प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती तीन और कोविड-19 मरीजों की जान चली गयी। महामारी से अब तक प्रदेश में 927 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
प्रदेश में अब तक कुल 50,982 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 5,728 है।
प्रदेश में कोविड 19 के 387 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।