राष्ट्रपति ने 112 महिलाओं को किया सम्मानित, उत्तराखंड की यह महिला भी शामिल

punjabkesari.in Sunday, Jan 21, 2018 - 01:51 PM (IST)

देहरादूनः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार कोे राष्ट्रपति भवन में फर्स्ट लेडीज कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्वारा भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली 112 महिलाओं को सम्मानित किया गया। 

जानकारी के अनुसार, इनमें उत्तराखंड की जागर साम्राज्ञी बसंती बिष्ट जी भी शामिल हैं। राष्ट्रपति ने इन सम्मानित महिलाओं को ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काम करने की सलाह दी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बसंती जी को इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई दी।

बता दें कि इनमें देश की पहली महिला कुली, पहली महिला ऑटो रिक्शा ड्राइवर, पहली महिला बस एवं ट्रेन ड्राइवर से लेकर असाधारण महिलाएं किरण मजूमदार शॉ, ऐश्वर्या राय, पीटी ऊषा, पीवी सिंधु सानिया मिर्जा भी शामिल हैं। 

जानिए, कौन हैं बसंती बिष्ट 
उत्तराखंड के चमोली जिले के ल्वाना गांव में जन्मी बसंती बिष्ट ने पहाड़ के पारम्परिक गायन को बड़े मंचों में स्थान दिलवाया। जागर गायन पहाड़ो में देवी की पूजा अर्चना के साथ विभिन्न अवसरों पर किया जाता है। उत्तराखंड में गाए जाने वाले जागर को दुनियाभर के मंचों तक पहुंचाने वाली बसन्ती बिष्ट को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News