58 लाख से अधिक कांवड़िए गंगाजल लेकर लौटे

punjabkesari.in Tuesday, Jul 23, 2019 - 09:51 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

हरिद्वार (स.ह.) : धर्मनगरी में 17 जुलाई से श्रावण मास के साथ ही कांवड़ियो का आगमन शुरू हो गया था। लाखों पैदल कांवड़िए गंगाजल भरकर अपने गंतव्य को लौट चुके हैं। पुलिस के दावे के अनुसार श्रावण मास शुरू होने से 22 जुलाई शाम 6 बजे तक 58 लाख 40 हजार से अधिक कांवड़िए लौट चुके हैं। 

PunjabKesari Kanwar yatra

मीडिया सैल के मुताबिक हरिद्वार पुलिस के खोया-पाया सैल ने अब तक 33 कांवड़ियों को उनके परिजनों से मिलवाया। कांवड़िए भीड़ में गुम हो गए थे। इनमें से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अधिकांश कांवड़िए शामिल थे। अब तक जल पुलिस ने 8 से अधिक कांवडिय़ों को गंगा में डूबने से बचाया है। कई कांवड़ियों को गंगा की बीच धारा में जाने से जल पुलिस ने रोका है। 

PunjabKesari Kanwar yatra

पंचक के बाद भी नहीं ठिठके कांवड़िए:  पंचक लगी होने के बावजूद लाखों की तादाद में कांवड़िए गंगा जल भरकर जा रहे थे। हाईवे पर बड़ी संख्या में कांवडिय़ों की भीड़ से यातायात बाधित हो रहा था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News