रुद्रपुर गैंगरे''प केस: पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश नाकाम, दोनों आरोपी दोबारा गिरफ्तार, भीड़ ने भी घेरने का किया प्रयास

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 03:34 AM (IST)

नेशनल डेस्कः उत्तराखंड के रुद्रपुर गैंगरेप प्रकरण में गिरफ्तार दो आरोपियों ने मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया। दोनों को पुलिस ने दबोच लिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति के अनुसार रुद्रपुर गैंगरेप प्रकरण में फरार चल रहे तीनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार देर रात को बगवाड़ा चौकी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार लिया था। बताया जा रहा है कि पुलिस को बीती रात को आरोपियों के बगवाड़ा क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी हाथ लगी थी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। इसी दौरान तीनों ने मोटरसाइकिल से भागने के प्रयास में पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई जिसमें एक बदमाश गुरबाज उर्फ मानु निवासी ग्राम कलकत्ती, थाना गदरपुर, ऊधमसिंह नगर घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गणपति के अनुसार अन्य दो आरोपियों जोगा सिंह और रविंदर (19) निवासीगण ग्राम अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश को पुलिस आज साक्ष्य संकलन के लिए घटनास्थल पर ले जा रही थी। आरोप है कि वापस लौटते वक्त पुलिस वाहन में कुछ दिक्कत आ गई थी।

इसी बीच दूसरे वाहन की व्यवस्था की गई। दूसरे वाहन में शिफ्ट करते वक्त दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने तत्काल कारर्वाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। इसी बीच भीड़ भी भड़क गई। पुलिस ने बमुश्किल दोनों आरोपियों को बचाया और सुरक्षित कोतवाली रुद्रपुर लाया गया तथा उनके खिलाफ नियमानुसार कारर्वाई शुरू कर दी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News