प्रेमी को किसी और के साथ रंगरेलिया मनाते देख प्रेमिका ने...

Saturday, Nov 28, 2015 - 05:57 PM (IST)

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश में हमीरपुर के जरिया क्षेत्र में आज एक महिला ने अपने प्रेमी को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया और दोनों को गोली मार दी। पुलिस के अनुसार सरीला कस्बा निवासी जीतेंद्र के कस्बे की एक महिला से संबंध हो गए थे। उसके एक अन्य महिला से भी संबंध हो गए। 
 
जितेन्द्र की पहली प्रेमिका ने उसे दूसरी महिला के साथ रंगरेलिया मनाते देख लिया। इस पर गुस्सायी प्रेमिका ने तमंचे से दोनों को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि जितेंद्र और उसकी घायल प्रेमिका को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राठ में भर्ती कराया। बाद में गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें झांसी मेडिकल कालेज भेज दिया। पुलिस छानबीन कर रही है।
 
Advertising