UP: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 8 की मौत व 30 घायल

Friday, Mar 29, 2019 - 10:02 AM (IST)

गौतमबुद्धनगर: उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह हुई भीषण सड़क दुर्घटना में बस पर सवार आठ लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक बस आगरा से नोएडा की ओर आ रही थी।
 

ग्रेटर नोएडा में रबूपुरा थाना क्षेत्र में सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई करीब 30 यात्री घायल हो गए। बस में 40 से अधिक लोगों के सवार होने की सूचना है। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है।

Seema Sharma

Advertising