Mayawati का सियासी मास्टरस्ट्रोक: Women''s Reservation में SC-ST और OBC महिलाओं के लिए हिस्सेदारी की रखी मांग

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 11:23 AM (IST)

नेशनल डेस्क: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान  मायावती ने SC-ST और OBC महिलाओं के लिए भी  एक नई शर्त भी रखी।

मायावती ने रखी ये बातें
मायावती ने अपने संबोधन के दौरान मांग की है कि महिलाओं के लिए प्रस्तावित 33% आरक्षण के भीतर SC, ST और OBC वर्ग की महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण का कानून लाया जाना चाहिए। अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि बसपा महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 50% भागीदारी दी जाए। इस मांग पर  पार्टी ने 33%  अपना समर्थन दिया है। मायावती ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि इसे जल्द ही लागू किया जाए, केवल कागजों तक ही न रखा जाए।

PunjabKesari

मांग विवरण
आरक्षण का दायरा SC/ST और OBC महिलाओं के लिए अलग कोटा।
समर्थन 33% महिला आरक्षण बिल को बिना शर्त समर्थन।
भविष्य का लक्ष्य महिलाओं के लिए राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाकर 50% करना।

कांग्रेस और विपक्ष पर भी साधा निशाना

मायावती ने  कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए महिला आरक्षण के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए। इसी के साथ उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा दलित राजनीति के प्रतीकों (जैसे नीला रंग) का इस्तेमाल कर बहुजन समाज को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। मायावती ने कहा कि "विपक्ष चाहे जितने भी रंग बदल ले, लेकिन बहुजन समाज का भरोसा केवल बसपा पर है। बाबा साहेब की विरासत को भुनाने की कोशिश कर रहे दलों को सफलता नहीं मिलेगी।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News