8 साल की जाह्नवी के इस हुनर को देख लोग आश्चर्यचकित

Monday, Nov 30, 2015 - 11:58 AM (IST)

 धनबाद:  झारखंड में रामगढ़ की जाह्नवी गुप्ता अपनी बंद आंखों से दुनिया देख सकती है और पढ़ लिख सकती है। जी हां, आठ साल की जाह्नवी आंखों में काली पट्टी बांध कर, वह सब कुछ बताती और देखती है, जो लोग अपनी खुली आंखों से देखकर बताते हैं। वह, आंखों में पट्टी बांधने के बाद प्रार्थना कर किताबें पढ़ती है और लोगों द्वारा कागज में लिखे शब्दों को पढ़ लेती है।

इतना ही नहीं लोगों के पोशाक का रंग भी बताती है। रुपए की पहचान के साथ बारीकी से छपे नंबरों को पढ़कर बताती है। बच्ची के इस हुनर को देख लोग आश्चर्यचकित है। छठी इंद्री की बातों को जाह्नवी सच साबित कर रही है।

जाह्नवी गुप्ता के माता-पिता का कहना है कि मार्च 2015 में बच्ची ने बताया कि आंखों को बंद करने के बाद भी वह सब कुछ देख रही है। इस एहसास को नजर अंदाज कर दिया गया। लेकिन, एक दिन उसने खुद ही आंखों में कपड़ा बांध कर माता-पिता की पहचान की, फिर कुछ सामान की पहचान की।

इस पर यकीन नहीं हो रहा था, कि जाह्नवी बंद आंखों से हर चीज को देख और एहसास कर रही है। इसके बाद वह ध्यान का अभ्यास करने लगी। संकोच कर स्कूल और सामाजिक कार्यक्रम में जाह्नवी की प्रतिभा को लोगों के सामने दिखाया गया। लोगों ने उसकी प्रतिभा को अदभुत बताते हुए सराहना की।

Advertising