पत्नी से झगड़ा टालने के लिए बालकनी से भागने की कोशिश की, यूपी के व्यक्ति की 21वीं मंजील से गिरकर मौ/त

punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2026 - 03:10 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा : यहां 31 साल के व्यक्ति की मौत एक बिल्डिंग की 21वीं मंजिल से गिरने से हो गई। वह कथित तौर पर अपनी पत्नी से झगड़े से बचने के लिए अपने फ्लैट की बालकनी से भागने की कोशिश कर रहा था। यह घटना इस हफ्ते की शुरुआत में ग्रेटर नोएडा की सेंचुरियन पार्क ट्रॉपिकल गार्डन सोसाइटी में हुई। 

हर्षित लवानिया, जिनकी शादी 2024 में हुई थी, एक विवाद के कारण पिछले छह महीनों से अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे। वह किराए के फ्लैट में अकेले रह रहे थे। घटना के दिन हर्षित की पत्नी उनके फ्लैट पर आईं और दरवाजा खटखटाया, लेकिन पुलिस के अनुसार, वह दरवाजा नहीं खोलना चाहते थे क्योंकि उन्हें डर था कि फिर से बहस हो सकती है। उनकी पत्नी ने उन्हें बाहर बुलाया और बात करने की कोशिश की, लेकिन हर्षित ने मना कर दिया।

इसके बाद उन्होंने दरवाजा खुलवाने के लिए सिक्योरिटी को बुलाया। इसी दौरान हर्षित ने फ्लैट की बालकनी से नीचे की मंजिल पर भागने की कोशिश की। लेकिन वह फिसल गए और जमीन पर गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। कॉम्प्लेक्स के लोग हर्षित को पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हर्षित के परिवार के अनुसार पत्नी के साथ चल रहे झगड़े के कारण वह मानसिक तनाव में थे। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस उनकी पत्नी से पूछताछ कर रही है और कॉम्प्लेक्स के CCTV फुटेज की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News