भाजपा ने महापौर प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की

Sunday, Nov 05, 2017 - 10:45 PM (IST)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने रविवार रात महापौर प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। नगर निगम के लिए भाजपा ने सात अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर निकाय चुनाव प्रभारी जेपीएस राठौर ने इस बाबत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने लखनऊ, अलीगढ, वाराणसी, मथुरा, झांसी मुरादाबाद एवं सहारनपुर नगर निगमों के लिए भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा की। अब तक भाजपा कुल 12 प्रत्याशियों सूची जारी कर चुकी है। राठौर ने बताया कि लखनऊ से संयुक्ता भाटिया, अलीगढ़ से राजीव अग्रवाल, वाराणसी से मृदुला जायसवाल, मथुरा से मुकेश आर्य बन्धु, झांसी से रामतीर्थ सिंघल, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल, सहारनपुर से संजीव वालिया भाजपा के प्रत्याशी होंगे। 


 

Advertising