बेटा नहीं होने पर डॉक्टर पति ने पत्नी को दी खौफनाक सजा (Watch pics)

Wednesday, Sep 02, 2015 - 11:45 AM (IST)

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक महिला डॉक्टर को उसके डॉक्टर पति ने बेटा नहीं होने पर इंजेक्शन में जहर दे दिया। अस्पताल में तड़के महिला डॉक्टर की मौत हो गई। मृतका डॉक्टर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति और उसकी मां के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ और हत्या का मुकदमा दर्ज उनकी क्षगिरतारी के प्रयास शुरु कर दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र दूबे ने शाम बताया कि सदर बाजार क्षेत्र निवासी डॉक्टर शालिनी आर्य (35) की शादी 11 नवम्बर 2002 को थापरनगर निवासी डॉक्टर विशाल आर्य से हुई थी। शालिनी की दो बेटियां वर्निका (9) और निखिता (5) थी। 

उन्होंने बताया कि रविवार देर रात डॉक्टर शालिनी को उनके पति विशाल आर्य ने गंभीर अवस्था में स्थानीय एक निजी अस्पताल में यह कहकर भर्ती कराया था कि उनकी पत्नी ने जहर खा लिया है। अस्पताल में करीब 24 घंटे बाद उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने बताया कि शालिनी को इंजेक्शन में जहर दिया गया था।  

मृतका के पिता राजेश ने पुलिस में दी तहरीर में मृतका के पति डॉक्टर विशाल आर्य और उनकी मां मीना आर्य पर आरोप लगाया है कि बेटा पैदा नही होने पर ससुराल में उनकी पुत्री का उत्पीडऩ किया जा रहा था। इसके साथ ही उनकी पुत्री से नोएडा में फ्लैट लेने के लिए रुपए की भी मांग की जा रही थी। आरोप है कि इसके चलते ही शालिनी की इनके पति ने इंजेक्शन में जहर देकर हत्या कर दी।  

 
Advertising