इस लड़की की जिद के सामने झुका एशिया का सबसे बड़ा ज्वालामुखी

Monday, Aug 03, 2015 - 10:51 AM (IST)

नई दिल्ली; मंजि़लें उनको मिलती हैं,जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता, हौंसलों से उड़ान होती है। इस बात को यूपी की बेटी ने सच साबित कर दिखाया है। जो कि ईरान और मध्य-पूर्व एशिया के अल्बोर्स माउंटेन रेंज की सबसे बड़ी चोटी और एशिया के सबसे ऊंचे ज्वालामुखी दामावंद पर फतह कर लौटी हैं। इस लड़की का नाम है तूलिका रानी। मिशन में तूलिका समेत कुल सात अन्य महिला पर्वतारोही भी थीं। तूलिका ने दुर्गम रास्तों और खऱाब मौसम को मात देते हुए पूरी चढ़ाई 30 जुलाई को पूरा किया।  

अपनी भौगोलिक स्थितियों और वातावरण के कारण 5671 मीटर ऊंची यह चोटी दुनिया में सबसे दुर्गम मानी जाती है। यह सफलता अर्जित करने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं। तूलिका 8848 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट समेत दुनिया की कई ऊंची चोटियों पर सफलतापूर्वक अपना अभियान पूरा कर चुकी हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान तूलिका ने बताया इससे मैं पहले एवरेस्ट और वर्जिन पीक की चढ़ाई कर चुकी हूं। इसके बूते में मैंने इन चुनौतियों का बखूबी सामना किया।
 
Advertising