उत्तर प्रदेश में छेड़छाड़ को लेकर हुई झड़प में छह घायल

Monday, Jul 27, 2015 - 04:45 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: जिले में एक लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प में छह लोग घायल हो गए। घटना जिले के शाहपुर इलाका में संजक गांव की है। पुलिस ने आज बताया कि घटना बीती रात को तब हुई जब अपनी बेटी के साथ कथित छेड़छाड़ को लेकर मोहम्मद हसन की वलीशा हसन के साथ कहासुनी हुई, जिसमें बाद में अन्य लोग भी शामिल हो गए जो आखिरकार समूह संघर्ष में तब्दील हो गया। 

उन्होंने बताया कि झड़प के दौरान इसमें शामिल समूहों ने ईंट-पत्थरों और तेजधार हथियारों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान मोहमद हसन, इस्लाम, मोहमद आसिफ, मोहम्मद नईम, अरशद और यूसुफ के रूप में हुई है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है तथा इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 
Advertising