UP: शादी की खुशियां मातम में बदली

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2015 - 08:23 PM (IST)

मथुरा(मानव): शादी में की गई हर्ष फायरिंग की गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दौराने उपचार उसकी मौत हो गई। थाना फरह के अंतर्गत गांव जलाल निवासी बंगाली के यहां बीते दिनों शादी समारोह का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने अशोक कुमार निवासी 70/88 नगला तेजा रामनगर थाना शाहगंज जनपद आगरा की पत्नी मछला देवी (55) आई थी।
 
शादी समारोह में गांव के ही निवासी गुलाब सिंह पुत्र ओमप्रकाश व तीन अन्य लोगों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए फायरिंग की। आरोपियों द्वारा किया गया फायर मछला देवी को जा लगा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट मृतका के पुत्र राहुल कुमार ने सभी आरोपियों के विरूद्ध थाना फरह में दर्ज करा दी है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News