इन खतरनाक ब्रिज को देखकर आप भी रह जाएंगे, हैरान!(तस्वीरों में देखेें )

punjabkesari.in Friday, Feb 12, 2016 - 12:58 PM (IST)

हर कोर्इ इंसान घूमने-फिरने का शौक रखता है। ऐसे में घूमने के लिए अाप हवाई जहाज या फिर रोड से जाते होगे। अगर अाप अपनी कार में रोड से गुजर कर जाते हैं, तो अपको किसी भी जगह पर पहुंचना मुश्किल नहीं है। आज हम आपको कुछ एेसे रोड के बारे में बताने जा रहें हैं, जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं पर यह खतरनाक ब्रिजो पर बने हैं।

 

1. एशिमा ओहाशी (Ashima Ohashi, Japan)

जापान में एशिमा ओहाशी पुल बहुत ही खतरनाक है। एशिमा ओहाशी ब्रिज नाकाउमी झील पर बना है अौर इस पर गाड़ी चलाता तो बहुत ही मुश्किल है। यह पुल मात्सू और साकाइमिनाटो दोनों शहरों को अापस में जोड़ता है। इस पुल को बहुत ही ध्यान में रख कर बनाया गया है, ताकि जो जहाज झील में से गुजर कर जाते है उनहे किसी भी तरह की परेशानी न हो।

 

2. ट्रिफ्ट लेक ब्रिज (Trift Lake Bridge, Switzerland)

स्विजरलैंड में बना यह ट्रिफ्ट लेक ब्रिज 300 फीट की उंचाई पर बनाया गया है। इस पुल पर से सबको पैदल गुजरना पड़ता है। इसमें से गुजरते समय आपको ऐसा अहसास होता है, जैसे कि अाप हवा में खड़े हो। ट्रिफ्ट लेक ब्रिज लगभग 550 फीट लंबा है।

 

3. बाल्द्रु नदी क्रॉसिंग (Baldrau river crossings, Pakistan)

इस पुल को रस्सी अौर बांस से बनाया गया है। जिसकी बनावट बहुत ही अनोखे तरीके से की गर्इ है। इस पुल के पास ही एक स्कूल का निर्माण हो रहा है, जिसके कारण यहां पर केबल का पुल बनाया जाएंगा।

 

4. घासा पुल (Ghasa bridge, Nepal)

नेपाल में बना यह घासा पुल को देख कर बहुत डर लगता है। यह खतरनाक पुल ऊपर से नीचे की अौर जाता है। खतरनाक होने के कारण फिर भी यहां पर रोज हजारों लोग घूमते-फिरते रहते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News