ऐसी अजीबोगरीब जगहों पर भी रहते हैं लोग,विश्वास नहीं होता! (Pics)

punjabkesari.in Wednesday, Jul 13, 2016 - 02:54 PM (IST)

दुनिया में देखने के लिए बहुत कुछ है। कहीं खूबसूरत,खतरनाक,अजीबो-गरीब जगहें तो कहीं ऐसा जीवन जिस पर कई बार यकीन कर पाना भी कठिन हो जाता है। आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां पर इंसानों को बसेरा मुश्किल है लेकिन फिर भी इंसान ने अपने और कुदरत के बनाए नजारों में भी अपने लिए अशियाने की तलाश कर ही ली है। इन जगहों को देखकर आप भी दंग रह जाएगें।   

 
1.रॉसानोऊ मॉनेस्ट्री, ग्रीस (Roussanou monastery, Greece)
 
ग्रीस के थेसेल इलाके में बनी इस पहाड़ी को देखकर हैरानी होती है कि यहां पर रहना कैसे संभव हो सकता है। रॉसानोऊ मॉनेस्ट्री की खंबेनुमा पहाडी को दो भाइयों मैक्सिमोस और लोआस्फ ने मिलकर बनाया था। यह जगह 1988 से ननों के एक छोटे से समूह के रहने का ठिकाना बन चुकी है।
 
2.सेटेनिल डी लास बोडेगास, स्पेन (Setenil de las bodegas, Spain)
 
स्पेन में सेटेनिल डी लास बोडेगास नाम इस शहर को देखकर यह कहा जा सकता है कि इंसान कही पर भी अपना आशियाने बसा सकता है। यह शहर पूरा का पूरा पहाड़ों के नीचे बसा हुआ है।
 
3. हैंगिंग मॉनेस्ट्री, चीन (Hanging monastery, China)
 
 हैंगिंग मॉनेस्ट्री चीन के खतरनाक पहाडों में से एक है। यह जमीन से बहुत उंचाई पर बसा हुआ है। पहाड़ों के किनारे पर हवा में झूलते इन मकानों को हैंगिंग मॉनेस्ट्री के नाम से जाना जाता है।
 
4. कप्पादोकिया, तुर्की (Cappadocia, Turkey)
 
तुर्की की यह जगह इंसानों के रहने की सबसे पुराने ठिकानोें में से एक है। ये पारसी साम्राज्य का सबसे पुराना प्रांत है। यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहरों में शामिल किया है।
 
5. अल हजराह, यमन (Al azra, Yemen)
 
यमन में यह पहाड़ो पर बसा दीवारों के प्राचीन शहर है। दीवार जैसे दिखने वाले इन कई मंजिला मकानों का समय-समय पर पुर्ननिर्माण होता रहता है।
 
6 पोन्टे वेकियो, इटली (Ponte vecchio, Italy)
 
इटली के पोन्टे वेकियो में पुराने पुलों पर मकान और दुकानें बनाई गई हैं, जो समय के साथ बढ़ती जा रही हैं और पर्यटकों का खास आकर्षण बनी हुई हैं।
 
7 मतमाता, ट्यूनीशिया (Matmata, Tunisia)
 
ट्यूनीशिया की यह जगह सबसे अलग है। इस गांव में बने मकान जमीन में गढ्डे खोदकर बनाए गए हैं, जो बिल्कुल मानव निर्मित गुफाओं जैसी दिखती हैं।
 
8 कासा दो पेनेडो, पुर्तगाल (Casa do penedo, Portugal)
 
पुर्तगाल में फेफ पहाड़ी में बना ये घर बिल्कुल अलग है। ये घर चार बोल्डरों से मिलकर  पत्थरों से बना है।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News