दुनिया के10 ऐसे ऐतिहासिक स्थान, जहां लगती हैं पर्यटकों की भीड़(Pics)

punjabkesari.in Friday, Jul 15, 2016 - 04:36 PM (IST)

हर देश का अपना कुछ ना कुछ इतिहास और ऐतिहासिक इमारतें होती हैं। अगर इन बिल्डिंग की बात की जाएं तो इनकी नायाब खूबसूरती को देखकर आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है। यह किसी करिश्में से कम नहीं लगती और इनकी खास बात यह है कि अपने- अपने देश के इन सालों पुराने ऐतिहासिक स्थानों को हर सरकार हमेशा के लिए संभाल करना चाहती है। आज हम दुनिया के कुछ ऐसे ऐतिहासिक स्थानों की बात कर रहें हैं जिसके कारण विश्व भर से लोग इनको देखने के लिए इन देशों में जाते हैं।
 
1. माचू पिच्चू, पेरू
 
दक्षिण अमेरिकी में स्थित माचू पिच्चू में पेरू बहुत मशहूर ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है। यह इंका साम्राज्य के सबसे परिचित प्रतीकों में से एक है। माचू पिच्चू को 1983 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया गया।
 
2. शेख जाएद मस्जिद, अबु धाबी, यूएई 
 
शीशे की तरह जगमगाती यह मस्जिद दुनिया की सबसे सुंदर मस्जिद है। सफेद रंग से बनी ईमारत कारीगरी के नायाब नमूना है। इसे बनाने के लिए भारत मलेशिया, तुर्की, मोरक्को, चीन, ईरान, यूके, न्यूजीलैंड और ग्रीस से कारीगर बुलाए गए थे। मस्जिद के सेंट्रल हॉल में 9 टन वजन का झूमर लगाया गया है।
 
3. अंकोरवाट मंदिर
 
अंकोरवाट मंदिर विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक है। यह मंदिर यूनेस्को के विश्व धरोहर में से एक है और सनातनी लोगों का तीर्थ स्थान है।
 
4. सेंट पीटर बेसिलिका वेटिकन सिटी, इटली
 
इटली की वेटिकन सिटी में यह चर्च दुनिया में सबसे बड़े चर्चों में से एक है।
 
5. ताजमहल, आगरा, भारत 
 
ताजमहल को प्यार की निशानी माना जाता है। सफेद संगमरमर से बनाई इस ईमारत को दुनिया के आठ अजूबों में शामिल किया गया है।
 
6. कोरदोबा की मस्जिद-गिरजा, कोरदोबा, स्पेन 
 
इस मस्जिद में  850 रंगीन ग्रेनाइट जैस्पर और संगमरमर के खंभें हैं जो इसकी खूबसरती में चार चांद लगाती है।
 
7. चर्च ऑफ द सेवियर ऑन ब्ल्ड, सेंट पीटर्सबर्ग, रूस 
 
इसकी खास बात यह है कि धूप पड़़ते ही ये चर्च डगमगा उठती है। इसे 1881 में उस जगह बनाया गया था जहाम पर राजा  अलेक्जेंडर की हत्या की गई थी।
 
8. अल हम्रा, ग्रानादा, स्पेन
 
यह स्पेन का ऐतिहीसिक महल है। इसे विश्व धरोहर के रूप में संभाल कर रखने के लिए कुछ कई बार पुनर्निर्माण भी कराया गया है। 
 
9. लिंकन मेमोरियल रिफलेक्टिंग पूल, वाशिंगटन डीसी, डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया 
 
लिंकन मेमोरियल रिफलेक्टिंग पूल वाशिंगटन डीसी के कई रिफलेक्टिंग पूल्स के मुकाबले बहुत बड़ा है। इसे खाल वॉक करने वालों के लिए बनाया गया था।
 
10. ड्यूमो डी मिलानो, मिलान इटली
 

ड्यूमो डी मिलानो इटली का कैथेड्रल चर्च है। यह मिलान के आर्कबिशप की सीट है, जिसे पूरा बनने में लगभग छह सदियां लग गईँ। यह दुनिया के सबसे बड़े चर्चों में से एक है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News