दुनिया के10 सबसे छोटे देश, जहां लगती है टूरिस्टों की भीड़(Pix)

punjabkesari.in Wednesday, Jun 22, 2016 - 11:35 AM (IST)

इस दुनिया में बहुत सारे देश हैं जो अपनी- अपनी खासियत के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। कोई अपनी टैक्नोलॉजी तो कोई खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं लेकिन जिन देशों की बात हम कर रहे हैं वह अपनी क्षेत्रफल के लिए मशहूर हैं। यह देश बड़े नहीं बल्कि बहुत छोटे हैं उसके बावजूद टूरिस्ट यहां घूमने फिरने के लिए आते हैं। चलिए आइए जानते हैं इन छोटे देशों के बारे मेंः-

1.वेटिकन सिटी (Vatican City)
 
यह दुनिया का सबसे छोटा देश है। जबकि इस देश में कई ऐसी शानदार ईमारते है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खीचतीं हैं। इस देश का क्षेत्रफल केवल 0.44 वर्ग किलोमीटर है। अगर इस देश की तुलना भारत से की जाए तो इसका क्षेत्रफल एक  शहर या फिर किसी राज्य के एक जिले के बराबर ही होगा।
 
2.मोनाको (Monaco)
 
यह यूरोप का सबसे छोटा देश है। समुद्र के किनारे बसा होने के कारण समुद्री लहरों के प्रभाव से इसका क्षेत्रफल महज 2.02 वर्ग किलोमीटर ही रह गया है। यह पर्यटन के दृष्टिकोण से बेहतरीन देश है।
 
3. नौरु (Nauru)
 
दुनिया का तीसरा सबसे छोटा देश नौरु का क्षेत्रफल 21.3 वर्ग किलोमीटर है। इस देश के पास अपनी कोई मिलिट्री नहीं है।
 
 
4. तुवालु (Tuvalu)
 
यह दुनिया का चौथा सबसे छोटा देश है। 26 वर्ग किलोमीटर में फैले तुवालु को 1978 में ब्रिटेन से आजादी मिली थी।
 
5. सैन मैरिनो (San Marino)
 
सैन मैरिनो दुनिया का पांचवां सबसे छोटा देश है। 61 वर्ग किलोमीटर में फैला सैन मैरिनो की खोज एडी 301 में हुई थी। यह दुनिया के प्राचीन देशों में से एक है।
 
 
6. लिक्टनस्टीन (Liechtenstein)
 
यूरोप का ये देश स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच स्थित है। यह दुनिया का छठा सबसे छोटा देश है। इसका क्षेत्रफल 160.4 वर्ग किलोमीटर है।
 
 
7. मार्शलद्वीप (Marshall Islands)
 
मध्य सागर में स्थित मार्शलद्वीप दुनिया का सातवां सबसे छोटा देश है। 181 वर्ग किलोमीटर में फैला यह देश अमेरिका से अलग होकर 1986 में अस्तित्व में आया था। लेकिन, इसके सुरक्षा की जिम्मेदारी आज भी अमेरिका के पास है।
 
 
8. सेंट किट्स एवम नेविस (Saint Kitts and Nevis)
 
सेंट किट्स एवम नेविस का क्षेत्रफल 261 वर्ग किलोमीटर है। पूर्वी कैरेबियन सागर में स्थित इस देश के लोगों के इनकम का प्रमुख जरिया टूरिज्म और खेती है।
 
 
9. मालदीव (Maldives)
 
हिंद महासागर में स्थित मालदीव भी दुनिया के छोटे देशों में शामिल है। क्षेत्रफल की बात करें तो यह दुनिया का नौवा छोटा देश है। इसका कुल क्षेत्रफल 298 वर्ग किलोमीटर है। घूमने के शौकिन लोगों के लिए यह सबसे अच्छी जगह है।
 
10. माल्टा (Malta)
 
यह क्षेत्रफल के हिसाब से 10वां सबसे छोटा देश है। इसका कुल क्षेत्रफल 316 वर्ग किलोमीटर है।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News