सस्ते में घूमना चाहते हैं विदेश तो बैस्ट हैं ये प्लेस!(Pics)

punjabkesari.in Thursday, Jul 14, 2016 - 04:17 PM (IST)

आप अगर परिवार के साथ घूमना चाहते हैं और वो भी विदेश में लेकिन बजट की बारे में सोच कर हमेशा ही अपना प्लान बदल देते हैं। तो आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे देशों के बारे में बता रहें हैं जहां रहना तो सस्ता है ही आप यहां पर खाने का भी सस्ते में लुत्फ उठा सकते हैं।
 
 
1.थाईलैंड
 
थाईलैंड का नाम लेते ही बीच पर घूमने की सोच सबसे पहले दिमाग आती है। यहा पर 250 रूपय में रूम और 200 रूपय में खाना मिल सकता है।
 
2. नेपाल
 
नेपाल कुदरती नजारों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहा पर आपको महज 600 रूपय में तीन टाईम का खाना और मात्र 270 रूपय में रहने के लिए कमरा मिल सकता है।
 
3. वियतनाम
 
सस्ते में घूमना चाहते हैं तो आपके लिए वियतनाम सबसे बेहतर है। आप यहा पर 200 में कमरा और सिर्फ 66 रूपय में लबाबदार डिश का मजा ले सकते है। शॉपिग के लिए यह सबसे बेहतर जगह है।
 
4.चीन
 
चीन में आपको एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए केवल 66 रूपय खर्च करने होगें। यहा पर आप 300 रूपय में कमरा और 150 रूपय में खाना खा सकते हैं।
 
5. इंडोनेशिया
 
कुदरती नजारों के शौकिन लोगों के लिए यह सबसे अच्छी और किफायती जगह है। यहां खाना-पीना और रहना सब किफायती दामों में मिलता है।
 
6.बुल्गारिया
 
बुल्गारिया यूरोप में है वैसे तो यूरोप एशिया से बहुत मंहगा है लेकिन यहां आप 600 रूपय में रूम बुक करवा सकते हैं और 250 रूपय में खाना खा सकते हैं।
 
7.पेरू
 
पेरू में आपको 500 रूपय में कमरा और 350 तीन सो रूपय में एक वक्त का खाना खा सकते हैं।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News