तस्वीरों में देखिए, पूरी दुनिया में Christmas Festival के नजारें

Friday, Dec 25, 2015 - 11:50 AM (IST)

ईसा मसीह यीशु के जन्म दिन की खुशी में क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। वैसे तो 25 दिसंबर को ही यीशु मसीह का जन्म दिन मनाया जाता है हालांकि यह उनकी वास्तविक जन्म तिथि नहीं है। एन्नो डोमिनी काल प्रणाली के आधार पर यीशु का जन्म, 7 से 2 ई.पू. के बीच हुआ था। 25 दिसंबर को रोमन पर्व या मकर संक्रांति (शीत अयनांत) से संबंध स्थापित करने के आधार पर चुना गया है।  
 
यह त्योहार ईसाई धर्म का है लेकिन गैर-ईसाई लोग भी इसे सांस्कृतिक उत्सव के रूप मे इसे बड़े चाव से मनाते हैं। क्रिसमस सैलिब्रेशन की गर्मजोशी वेस्टर्न कंट्रीज में ज्यादा देखने को मिलती है लेकिन भारत में भी कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां बड़े मजे और उत्साह के साथ इस फेस्टिवल को मनाया जाता है। गोवा, केरला, मुंबई, दिल्ली में लोग जमकर इस त्योहार का मजा लेते हैं।
 
25 दिसंबर की पूर्व संध्या यानि 24 दिसबंर को हर जगह फेस्टिवल सैलिब्रेशन शुरू हो जाता है। जर्मनी और कुछ अन्य देशों में इससे जुड़े फंक्शन शुरू हो जाते हैं। ब्रिटेन और अन्य राष्ट्रमंडल देशों में क्रिसमस से अगला दिन यानि 26 दिसम्बर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। कुछ कैथोलिक देशों में इस फेस्टिवल को सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ सेंट स्टीफेंस भी कहते हैं। 
 
क्रिसमस ट्री, रंग-बिरंगी लाइटिंग, यीशु के जन्म से जुड़ी झांकियां निकाली जाती है। चर्च, मार्किट और घर जगमगाती लाइट हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। बच्चों को सांता क्लॉज के आने की इंतजार होता है कि क्योंंकि वह सप्राइज गिफ्ट देता है। दरअसल, सांता क्लॉज क्रिसमस से जुड़ी लोकप्रिय पौराणिक लेकिन काल्पनिक शख्सियत है। उनके पैरेंट्स या रिलेटिव्स ही सांता क्लॉज का रूप लेकर बच्चों को गिफ्ट देते हैं। इस बार क्रिसमस पर आप भी अपने बच्चों को सांता क्लॉज बनकर सप्राइज गिफ्ट दें।
 
1. ड्रेसडेन क्रिसमस मार्किट
 
यह जर्मनी का सबसे पुराना क्रिसमस बाजार है।
 
2. ताल्लिन्न क्रिसमस मार्किट
 
यह लाइटेड क्रिसमस ट्री के मूल की जगह है।
 
3. मैनचेस्टर क्रिसमस मार्किट
 
मैनचेस्टर मार्किट में दुनिया के हर कोने से यहां स्टाल होल्डर्स आकर यहां अनूठी 
बहुसांस्कृतिक चीजों की प्रदर्शनी करते हैं।
 
4. बुडापेस्ट क्रिसमस मार्किट
 
यह यूरोप की छठी सबसे बेस्ट क्रिसमस मार्किट है
 
5. रैम्स क्रिसमस मार्किट
 
यह फ्रांस की बेस्ट क्रिसमस मार्किटों में से एक हैं। हर साल 1.5 मिलियन टूरिस्ट यहां फूड स्टालों, लाइट शो, जैज बैंड, जादूगर और कैरोल सिंगरों के शो देखने के लिए आते हैं। यहां आपको फ्रैंच एक्सप्रीयेंस का परम आनंद मिलेगा। यहां की चीज और शैंपियन भी काफी मशहूर है।
 
6. नुरेमबर्ग क्रिसमस मार्किट
 
जर्मनी के इस बाजार में लगभग 200 से ज्यादा स्टाल लगते हैं, जहां आपको हाथ से बनी लकड़ी की मूर्तियां मिल जाएंगी। इसी के साथ स्वादिष्ट मिठाइयों के लिए भी मशहूर है। 
 
-वंदना डालिया 
Advertising