यहां कहीं नहाते तो कही सोते हुए थियेटर में देखी जाती हैं फिल्में (PICS)

Saturday, Nov 28, 2015 - 04:17 PM (IST)

सारा दिन के तनाव भरे काम के बाद लोग तरो-ताजा होने के लिए घूमने-फिरने का प्रोग्राम बनाते हैं। अपनी फैमिली के साथ अगर लोकल घूमना-फिरना हो तो पार्क, एम्यूस्मेंट पार्क और थियेटर बेस्ट ऑप्शन होते हैं। थियेटर की बात से याद आया कि दुनियाभर में ऐसे कई शानदार थिएटर है जो अपनी अनोखी बनावट और सुविधाओं के लिए मशहूर हैं। कुछ थिएटर तो ऐसे हैं, जहां लोग अंदर बोट और कार पर बैठकर या बाथ टब और आरामदायक सोफे पर बैठकर फिल्में देखते हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्पैशल सिनेमा हॉल के बारे में बता रहे हैं।

 1. ग्रीस का ओलिंपिया थिएटर

ग्रीस के इस आलीशान थिएटर में लोग आलीशान बिस्तर पर लेटकर फिल्में देेखने का मौका मिलता है। यहां आराम से बिस्तर पर लेटकर दो लोग फिल्म का मजा ले सकते हैं। 

2. लंदन का हॉट ट्यूब सिनेमा

लंदन के इस थिएटर में टब बने हैं जिसमें पानी भरा रहता है। आप इनमें बैठकर मूवी देखने का मजा ले सकते हैं। और तो और यहां ड्रिंक्स पर भी कोई पाबंदी नहीं है। 

3. लंदन का इलेक्ट्रिक सिनेमा, नॉटिंग हिल 

इस थिएटर की खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां महरून रंग के सोफे लगे हैं, जिनके सामने छोटे-छोटे लैंप लगे हैं।

4. पेरिस का मूवी थिएटर इन 

पेरिस का यह थिएटर, दुनिया के खास थिएटरों में गिना जाता है। इस थिएटर में नाव जैसा सिटिंग अरेंजमेंट है। यह थ्री डी थिएटर है। कोई भी मूवी देखने से पहले सभी को चश्मा पहनना होता है।

5. न्यूपोर्ट सिटी का न्यूपोर्ट अल्ट्रा सिनेमा 

यह लग्जरी थिएटर पूरी तरह 3डी टैक्नोलॉजी पर बेस्ड है। यहां 80 सीट हैं। यहां ज्यादातर कपल्स जाते हैं, जिनकी प्राइवेसी का भी पूरा ख्याल रखा जाता है।

6.  ओरलैंडो का साई-फाई डाइन-इन थिएटर

इस थिएटर में जो चेयर लगी हैं, वह कार के आकर की हैं। यहां आप आराम से बैठकर लंच या डिनर ऑर्डर कर सकते हैं।

 
Advertising