तस्वीरों में देखें रोमांस के प्रतीक यूरोप के सबसे सुंदर महल (pics)

punjabkesari.in Wednesday, Jan 20, 2016 - 10:33 AM (IST)

यूरोप के महल और किले हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। उनकी शानदार वास्तुकला यूरोप की समृद्ध परंपरा और संस्कृति का उदाहरण है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ महलों के बारे में। पुर्तगाल का पेना राष्ट्रीय महल इतिहासकारों को इस महल में दिखने वाली कई शैलियों के असामान्य से मिश्रण से शिकायत रही है। इसके डिज्नीलैंड जैसे डिजाइन में रोमांस के कई प्रतीक दिखते हैं। हालांकि, सिन्त्रा शहर में स्थित यह महल पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। चौदहवीं सदी से पेना महल पुर्तगाली शाही परिवार के ग्रीष्मकालीन आवास के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

 

1. स्पेन का एल एस्कोरियल (Spain''s El Escorial)

मैड्रिड के पास एल एस्कोरियल पुनर्जागरण काल की सबसे बड़ी इमारत है। यह 207 मीटर लंबा और 161 मीटर चौड़ा है। स्पेनवासी इसे विश्व का आठवां अजूबा मानते हैं। महल परिसर में एक मॉनेस्ट्री और संगमरमर का बना 26 कब्रों वाला एक कक्ष शामिल है जिसमें अब तक हुए लगभग सभी राजाओं और रानियों के अवशेष रखे 

गए हैं।

 

2. रूस का पीटरहोफ महल (Russia''s Pitrhof Castle)

सेंट पीटर्सबर्ग के पश्चिम में मौजूद पीटरहोफ महल को रूसी वर्साय के रूप में जाना जाता है। फिनलैंड की खाड़ी पर स्थित इस महल का उद्घाटन रूसी जार पीटर द ग्रेट ने 1723 में किया था। यह महल पीटर द ग्रेट के ग्रीष्मकालीन निवास के रूप में इस्तेमाल होता था। पीटरहोफ महल सैमसन फाऊंटेन समेत  कई पानी के झरनों के लिए जाना जाता है।

 

3. इटली में डोजे का महल (Doge castle in Italy)

कभी श्वार्जेनबेर्ग बोहेमियन शासकों का शाही निवास रहा यह महल आज चेक गणराज्य के सबसे लोकप्रिय महलों में से एक है। यहां मौजूद सातवीं शताब्दी का बेल्जियम वॉलपेपर का संग्रह बहुत से पर्यटकों को आकॢषत करता है।

 

4. तुर्की का तोपकापी पैलेस ( Topkapı Palace in Turkish)

इस्तांबुल का तोपकापी महल 15वीं सदी के मध्य में तुर्क साम्राज्य की सत्ता का गढ़ बना। महल परिसर में चार मुय आंगन और कई छोटे भवन हैं जिनमें महल में काम करने वाले करीब 5000 लोग रहते थे।

 

5. फ्रांस का वर्साय महल (France''s Versailles palace)

पैरिस के निकट वर्साय पैलेस यूरोप के सबसे बड़े महलों में से एक है। इसमें 1800 कमरे हैं। इस भव्य इमारत को फ्रांस के राजा लुई चौदहवें ने अपने निवास के रूप में बनवाया था। वर्साय की तर्ज पर यूरोप के कई शासकों ने अपने महलों का निर्माण करवाया था।

 

6. ऑस्ट्रिया का शोएनब्रुन महल (Austria''s Schoenbrunn castle)

करीब 300 साल पहले महारानी मारिया थेरेसा ने वियना के श्योनब्रुन महल को यूरोप के शासन का केंद्र बनाया। ऑस्ट्रो-हंगेरियन साम्राज्य के स्वर्णिम युग को बयान करता यह महल आजकल रोजाना करीब 3 लाख पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

 

7. ब्रिटेन का विंडसर कासल (Austria''s Schoenbrunn castle)

यह दुनिया का सबसे बड़ा आवासीय महल और यूरोप में सबसे लंबे समय से इस्तेमाल होने वाला महल है। हेनरी प्रथम के शासन काल से यह शाही आवास की तरह इस्तेमाल हो रहा है। इसकी आधारशिला 1078 में रखी गई। पूर्व में विंडसर कासल का इस्तेमाल एक चौकी और जेल के रूप में भी किया गया। इन दिनों यह ब्रिटिश महारानी का मुय निवास है। जब महारानी इस महल में निवास करती हैं तो संकेत के रूप में इसके टावर पर झंडा लहराया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News