इस रहस्यमयी ब्रिज पर सैकड़ों कुते कर चुके हैं आत्महत्या! (pix)

punjabkesari.in Friday, May 27, 2016 - 06:14 PM (IST)

दुनिया में अजीबो-गरीब ऐसी बहुत सी जगह है, जिनके बारे में सुनकर हम सब हैरान रह जाते हैं। कहीं पर खौफनाक जंगल और कहीं पर खतरनाक रास्ते। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बता रहे है,जहां पर कुत्ते कूदकर आत्महत्या कर चुके है। यह है स्काटलैंड के डंबार्टन के नजदीक एक गांव है मिल्टन।1859 में बने इस ब्रिज का नाम ओवरटॉन ब्रिज और 1950 से 1960 के दशक में इसे पहली बार कुत्तों की आत्महत्या को लेकर नोटिस किया गया।   
 
 
- यह ऐसा अनोखा ब्रिज है, जहां पर से कुत्ते बिना किसी कारण के अचानक कूद जाते थे,और मर भी जाते थे। कूदने के बाद अगर कोई कुत्ता बच भी जाता, तो वह दोबारा ब्रिज पर मरने के लिए कूद जाता था।इसके बाद ब्रिज पर चेतावनी भरा बोर्ड लगाया गया है।
 
- जहां पर एक बात हैरान करने वाली है कि जितने भी कुत्तों ने इस पुल से कुदकर आत्महत्या की वो ओवरटॉन ब्रिज के एक ही तरफ से गई थी।
 
- कुछ लोगों का मानना है कि इस ब्रिज पर बुरी शक्तियों का साया है। 1994 में एक आदमी ने अपने बच्चे को ओवरटॉन ब्रिज से नीचे फेंक दिया और बताया कि वह बच्चा एंटी क्राइस्ट है और कुछ महीनों बाद उस इंसान ने भी उसी ब्रिज से कूदकर आत्महत्या कर ली।

- माना जाता है कि कुत्ते न दिखने वाली चीजों को बहुत अच्छे से महसूस कर लेते हैं। इन सभी घटनाओं को देखकर इस ब्रिज पर बोर्ड लगा दिया गया कि अपने कुत्तों को ब्रिज पर सावधानी से लेकर जाए। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News