इस देश को कहा गया है दुनिया में सबसे खूबसूरत (देखें तस्वीरें)

Thursday, Jan 28, 2016 - 12:21 PM (IST)

लोग खुद को फ्रैश महसूस करवाने  और काम के प्रेशर से निजात पाने के लिए घूमने-फिरने का प्लान बनाते हैं। इसी के साथ कुछ लोग फोटोग्राफी का भी जमकर मजा लेते हैं। हर साल दुनिया की सबसे ब्यूटीफुल कंट्री की बेहद खूबसूरत तस्वीरें लोगों के सामने आती है। 

 

स्कॉटलैंड भी खूबसूरत देशों की लिस्ट में शामिल है। हाल ही, एक फोटोग्राफर ने 4 मौसमों में स्कॉटलैंड की फोटो खींची, जिनमें इस नॉर्थ ओशियन आइलैंड की प्राकृतिक खूबसूरती दिखाई दे रही है।  इन तस्वीरों में रेड, ऑरेन्ज, ब्राउन सहित अन्य रंग इन फोटोज में खूब दिखाई देते हैं। उन्होंने मौसम बदलने को भी अपने फोटोज में कैद करके दिखाने की कोशिश की है। 

 

हाल ही जारी इन फोटोज में कहीं हरियाली है तो कुछ में बर्फबारी के मौसम को कैद किया गया है। एक फोटो में वेस्ट हाईलैंड में शाम को दिखाया गया है। वहीं गर्मियों के मौसम की फोटो में आसमान में मौजूद बादल पूरी तरह लाल हो गए हैं। बीच में मौजूद नाव तस्वीर को जीवंत बना रही है। यहां जीव-जन्तुओं के शरीर भी आइसलैंड के समरूप हैं। बकरी, लोमडी़, खच्चर और याक जैसे घने बालों वाले पशु शिकार का बढि़या जरिया होते हैं। 

 

इन तस्वीरों को न्यूज वेबसाइट सहित कर्इ सोशल प्लेटफॉर्म पर भी खूब शेयर किया जा रहा है। कुछ लोगों ने तो इसे दुनिया का सबसे खूबसूरत देश कहा है।

 

हालांकि, कई रिपोर्ट्स में नॉर्वे को दुनिया का सबसे खूबसूरत देश बताया जाता है। लेकिन नार्वे के पास ही स्थित स्कॉटलैंड की ये तस्वीरें तो यही बयां करती हैं कि कोर्इ और कंट्री ऐसा हो ही नहीं सकता। बेशक, स्टीव कार्टर नामक फोटोग्राफर ने बेहद शानदार सीजनल लैंडस्कैप कैप्चर किए हैं। 

 

58 साल के स्टीव कॉर्टर का स्कॉटलैंड की ब्यूटी को कैद करने का प्रोजेक्ट अभी चल रहा है। वे पिछले कई साल से स्कॉटलैंड में जगह-जगह घूम रहे हैं।

 

आपको बता दें कि स्कॉटलैंड एक ऐसा देश है, जिसे उत्तरी ध्रुवीय प्रदेशों में रखा जाता है। यहां सालभर ठंड पड़ती है और ग्लोबल वार्मिंग का असर बहुत कम है।

Advertising