दुनिया के 6 खतरनाक आइलैंड, यहां जाने से पहले सैकड़ों बार सोचेंगे अाप! (pics)

punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2016 - 11:55 AM (IST)

दुनिया में एेसी बहुत सी जगहें है जहां लोग अपना हॉलिडे एन्जॉय करने जाते है। जहां कि खूबसूरती अौर बीच लोगों को बहुत ही भाते है लेकिन दुनियाभर में कई जगहें एेसी होती है जहां भूतों का अांतक तो कहीं जहरीले सांप। एेसे में इन जगहों पर घूमना खतरा मौल लेने की बात है। अाज हम अापको एेसे ही अाइलैंड के बारे में बताएंगे जहां चलता है इन्हीं चीजों का राज... 
 
 
1.स्नेक आइलैंड, ब्राजील
 
इल्हा दे ब्राजील क्वेइमाडा ग्रैंड समुद्र के बीचों-बीच बना आइलैंड है। इस जगह पर इंसानों के बदले सिर्फ सांप रहते हैं। यहां पर 4,000 प्रकार के अलग-अलग सांप पाए जाते हैं, जो अपने जहर से किसी की भी जान लेने में माहिर हैं। ब्राजील गवर्नमेंट ने इस जगह परजाना बैन किया हुअा है ल्किन फिर भी लोग चोरी-छुपे इस आइलैंड पर जाते हैं
पे इस आइलैंड पर जाते हैं।
 
2.रीयूनियन आइलैंड
 
यह अाइलैंड महासागर के बीच बसा है अौर यहां की आबादी एक मिलियन से भी कम है। हालांकि ये आइलैंड पॉपुलर हॉलिडे डेस्टिनेशन में शुमार है लेकिन इस 40 मील लंबे आइलैंड में शार्क की मौजूदगी चिंता का विषय है। इस शार्क ने अब तक ना जाने कितनों लोगो पर हमला करके उनको घायल किया है।
 
3.प्रोवेग्लिया आइलैंड
 
इटली के प्रोवेग्लिया आइलैंड के बारे में कहा जाता है कि यहां जाने वाला जिंदा वापस नहीं आता। बताया जाता है कि सैकड़ों साल पहले इस आइलैंड पर प्लेग के मरीजों को  जिंदा जला दिया जाता था। यहां घूमने वालों को कई भुतहा चीजें नजर अाती है।
 
4.ग्रुइनार्ड आइलैंड 
 
स्कॉटलैंड की खाड़ी में बसा छोटा सा द्वीप है ग्रुइनार्ड। ये आइलैंड करीब 2 किलोमीटर लंबा और 1 किलोमीटर चौड़ा है। कुछ साल पहले यह अाइलैंड हरा-भरा होता था लेकिन   आज ये आइलैंड बिल्कुल वीरान हो चुका है। क्योंकि सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान ब्रिटेन ने इस आइलैंड पर एंथ्रेक्स नाम के जहरीले गैस का परीक्षण किया था, जिसकी वजह से यहां जाना खतरनाक है।

5.इजू आइलैंड 
 
जापान का मियाकेजीमा इजू आइलैंड अपने अजीबों-गरीब व्यवहार और टूरिज्म के लिए फेमस है। यहां का हर इंसान मास्क पहने दिखता है लेकिन मियाकेजीमा आइलैंड पर एक बेहद ही सक्रिय ज्वालामुखी माउंट ओयामा है। यहां कई बार बड़े ज्वालामुखी विस्फोट हो चुके हैं। जिसमें लावा के साथ-साथ बड़ी मात्रा में जहरीली गैसें निकलती है।

6.साबा आइलैंड

कैरिबियाई सी के बीच में मौजूद इस अाइलैंड खूबसूरती देखने लायक है लेकिन तूफान के कारण यह जगह सबसे खतरनाक हैं। यहां की जमीन कभी भी डोलने लगती है इस वजह से माना जाता है की आइलैंड में कभी भी ज्वालामुखी विस्फोट हो सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News