चीन ने बना लिया दुनिया का सबसे बड़ा कांच ब्रिज(देखें तस्वीरें)

Thursday, Jun 30, 2016 - 02:54 PM (IST)

चीन अपने हैरंतअंगेज कामों के कारण हमेशा से ही सुर्खियो में रहा है। चीन ने हुनान प्रांत में दुनिया का सबसे लंबा और ऊंचा कांच का पुल बनाया गया है। ग्लास बाटम से बने इस पुल को 2 पहाड़ियों के बीच बनाया गया है। मजबूती में तो इस पुल की कोई बात नही। इसकी मजबूती को जांचने के लिए कम से कम 20 लोगो ने इस पर हथौड़ो से वार इस पर कुछ निशान तो पड़े लेकिन इसके अलावा इसकी मजबूती को कोई भी फर्क नही पड़ा। सुरक्षा परीक्षण के लिए चीनी अधिकारियों ने इस पर दो टन वजन के ट्रक को चलाया और यह परीक्षण भी सफल रहा। इस पुल की ऊंचाई जमीन से 300 मीटर की है।
 
 
इस ब्रिज पर चलने से इसकी गहराई साफ दिखाई देती है और कुछ लोग तो इस पुल पर चलने से कतराते हैं। इस 3 मीटर लंबे, 4.5 मीटर चौड़े और 15 मिमी मोटाई वाले टेम्पर्ड ग्लास के कुल 99 टुकड़े लगाए गए हैं। यह ब्रिज वाकई में अदभूत है।

 

Advertising