मानसून में घूमने के लिए बेस्ट ये 8 वॉटरफॉल्स!(Pics)

Thursday, Jul 07, 2016 - 12:01 PM (IST)

बरसात का सुहाने मौसम में कुदरती नजारे देखने लायक होते हैं। फिर वो चाहे पेड़-पौधे हो हर तरफ हरियाली ही हरियाली और सुहावना मौसम। इस खूबसूरत मौसम में घूमने का मन न करे ऐसा तो हो ही नही सकता वो भी बात अगर वाटर फॉल की हो रही हो।भारत के कर्नाटक में अनेक झरने है। जिनकी कुदरती खूबसूरती मानसून में और भी बढ़ जाती है। 
 
1.जोग वॉटरफॉल
 
यह झरना शरावती नदी पर स्थित है।इसकी ऊंचाई लगभग 830 फीट है। इसे दुनिया के सबसे अच्छे पर्यावरण स्थलों में से एक माना गया है।
 
2. शिवासमुद्रम वॉटरफॉल
 
यह झरना कावेरी नदी पर स्थित है। इसका इस्तेमाल बिजली उत्पादन में होता है। 
 
3. कुंचिकल वॉटरफॉल
 
यह वाराही नदी पर स्थित है। इसकी ऊंचाई 455 मीटर है। यह भारत का सबसे ऊंचा झरना है।
 
4.हैबे वॉटरफॉल Hebbe Falls
 
यह जगह ट्रैकिंग के लिए बहुत मशहूर है। इसकी ऊंचाई 250 फीट है।
 
5.इरूप्पु फॉल Iruppu Falls
 
यह वाइल्ड लाइफ सेंचुरी नागरहोल राजीव गांधी नेशनल पार्क के बहुत पास है।बरसात के मौसम में इसका नजारा बहुत खूबसूरत लगता है।
 
6. गोकक वॉटरफॉल
 
यह दक्षिण भारत का बहुत बड़ा वाटरफॉल है। इसकी ऊंचाई 54 मीटर है।
 
7.मागॉड फॉल Magod Falls
 
यह बेढती(Bedthi) नदी से दो स्थानों पर एक साथ गिरता है। इसका नजारा देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते है।
 
8. अब्बे वॉटरफॉल
 

यह मदिकेरी के पास स्थित है। मॉनसून के दिनोें में  इसकी प्राकृतिक सुंदरता देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। 

Advertising