दुनिया की 9 रहस्यमय जगहें, जिनके बारे में जानकर हो जाएंगे हैरान! (pics)

punjabkesari.in Tuesday, Jul 19, 2016 - 02:25 PM (IST)

दुनिया मे बहुत-सी जगहें एेसी है जो अपने अजीबोगरीब कामों के लिए जानी जाती है एेसे ही भारत में कई एेसी रहस्यमय जगहें हैं जिनके बारे में जानकर अाप हैरत में पड़ जाएंगे। किसी जगह पर एलियंस तो कहीं भूतों का डेरा लेकिन इन जगहों की असल सच्चाई क्या है इसका जवाब साइंस के पास भी नहीं है। अाज हम अापको देश की कुछ एेसी ही रहस्यमयी जगहों के बारे में बताएंगे। अाइए जानते इन जगहों में अाखिर एेसा क्या है...
 
 
1. कुलधरा, राजस्थान
 
इस गांव में 1800 से कोई नहीं रहता। एक दिन अचानक इस गांव और पास के गांव के लोग रात के अंधेरे में गायब हो गए। इस गांव के आस-पास से निकलने वाले लोग यहां भूत दिखने के दावे करते हैं।
 
2. हिमालय में हिम मानव
 
ऐसा कहा जाता है कि हिमालय की गुफाओं में आज भी हिम मानव मौजूद हैं। कई टूरिस्ट्स ने यहां रहस्मयी स्नोफॉल होने और बर्फ पर लाल निशान मिलने के बारे में बताया है।
 
3. कोत्तायम, इदुकी, केरला
 
केरल के इदुकी और कोत्तायम शहर में कई सालों से लाल बारिश होती है, जो आज भी  रहस्य बना हुअा है। इसकी असल वजह कोई नहीं जान पाया है।
 
4. बंगाल स्वॉम्प
 
बंगाल के दलदल के आसपास चमकीली लाइट का रहस्य आज भी अनसुलझा है। लोगों का यह कहना है कभी-कभी यह लाइट्स भविष्य के खतरों से अगाह भी करती हैं।
 
5. कच्छ का घास मैदान
 
गुजरात के कच्छ में एक एेसा घास का मैदान है जिससे बारिश के दौरान रात में चमकीली रोशनी दिखाई देती है। ये लाइट लाल, नीले, पीले रंग की होती है। इनको देखकर ऐसा लगता है कि कोई बॉल घूम रही है। 
 
6. गंगा और ब्रह्मपुत्र का डेल्टा
 
गंगा और ब्रह्मपुत्र के डेल्टा एक एेसी जगह है जहां पर एक अलग प्रकार की आवाज सुनाई देती है। कई लोगों का मानना है कि यह अावाज भूकंप के झटकों का संकेत देती हैं। 
 
7.कोंग्ला ला पास, लद्दाख
 
कोंग्ला ला पास एक एेसी जगह है जहां UFO का अंडरग्राउंड क्षेत्र है। लोगों ने यहां अजीब तरह की ट्राईएंगलर चीज को आते-जाते देखा है जो अाजतक रहस्य बना हुअा है।
 
8. कोदिन्ही, केरल
 
केरल में कोदिन्ही गांव को ‘ट्विंस विलेज’ कहा जाता है। इस गांव में लगभग 2000 फैमिली रहती है जिसमें से करीब 220 जुड़वां लोग हैं। 
 
9. जतिंगा,असम
 

उत्तर पूर्वी राज्य असम में एक घाटी है जहां अाप पक्षियों को आत्महत्या करते देख सकते हैं। यहां के लोगों का मानना है कि यह भूत-प्रेतों और अदृश्य ताकत है लेकिन यह स्थान दुनिया भर में रहस्य बना हुआ है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News