दुनिया की 8 खूबसूरत जगहें, जिन पर यकीन कर पाना है मुश्किल! (pics)

Tuesday, Jun 28, 2016 - 02:47 PM (IST)

दुनिया में ऐसे बहुत से खूबसूरत और दिलकश नजारे हैं जिन्हें देखकर हम दंग रह जाते हैं। कहीं अनोखे झरने, फूलों के बाग और नदीयां जिन पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है लेकिन देखने में यह कुदरत के करिशमें से कम नहीं। दुनिया की यह जगहें पर्यटकों की अच्छी खासी पसंद भी बनी हुई हैं।  

 
 
1.Black rock desrt America
 
अमेरिका में ब्लैक रॉक डेजरट नाम की जगह बहुत ही खूबसूरत है। यह रेगिस्तान  संकरी घाटियों, और पहाड़ी क्षेत्रों का अनोखा सुमेल है। लावा से बने समुद्र के बीचो-बीच यह फुव्वारे देखने में किसी चमत्कार से कम नही लगते। 
 
2.Cano Cristales,Colombia
 
पांच रंगों के सुमेल से जानी जाने वाली कोलम्बिया की यह जगह देखने में जन्नत से कम नही है। इस नदी में पीले, हरे,नीले,लाल और काले रंगों की झलक का कुदरती नज़ारा देखते ही बनता है।
 
 3. Jheel netroon tanzaniya
 
केन्याई सीमा के करीब उत्तरी तंजानिया में स्थित इस झील में कुदरती नमक और सोडा मिला होता है। यह पूर्वी अफ्रीकी दरार की पूर्वी शाखा में है। झील में तापमान अक्सर  40 डिग्री सेल्सियस के करीब ही रहता है।
 
4. Ibaraki, Japan
 
इस खुबसूरत पार्क को लगभग 170 प्रकार के फूलों की किस्मों से सजाया गया है। इस पार्क में हर वर्ष अगस्त में रॉक इन जापान महोत्सव मनाया जाता है। 
 
5.Canola flower fields, Yunnan, China
 
पीले रंग के कनोला फूलों के खिलते ही यूनान के खेतों का नजारा मन मोह लेता है। यह न केवल देखने में अच्छे लगते है बल्कि चीन में मधुमक्खियों के पालन और शहद के व्यापार को बढ़ाने में भी सहायक है। 
 
6.Cinque Terre, Italy
 
इटली के रिवेरा तट पर घरों की छतो को अजीब तरीके से बनाया गया है। जो पर्यटको का ध्यान अपनी ओर खींचती है।
 
7.The Lake Retba
 
पिंक रिवर के नाम से जानी जाने वाली इस नदी में  दुनालिना सलीना बैक्टीरिया(Dunaliella) पाए जाते हैं। जिस कारण इसका रंग ऐसा है। 
 
8.Tulip field Holland
 
हॉलैड़ के इन खेतों में टयूलिप के फूलों की बहुत सी किस्में उगाई जाती हैं। जिससे इन खेतों का रंग बहुत ही आकर्षक लगता है।
Advertising