कला और संस्कृति का केंद्रः प्राचीन मंदिरों का शहर काठमांडू

punjabkesari.in Saturday, Jan 10, 2015 - 12:59 PM (IST)

काठमांडूः  नेपाल दुनियाभर के पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहा है। चाहे नेपाल के पशुपतिनाथ और स्वयंभूनाथ जैसे धार्मिक स्थल हों या काडमांडो, पोखरा, लुम्बिनी, चितवन जैसे प्रमुख आकर्षक शहर या फिर नागरकोट, धूलिखेल, दमन जैसे हिल स्टेशन। इनके अलावा अनेक पार्क और रुरल डेस्टिनेशन्स हैं जहां पर्यटक जाना पसंद करते हैं।
 
विदेशी मुद्रा और आमदनी का सबसे बड़ा जरिया यहां का पर्यटन विभाग है। हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक इस खूबसूरत देश को देखने के लिए आते हैं। वैसे तो नेपाल में देखने के लिए बहुत कुछ है लेकिन खूबसूरती और भव्यता के लिए प्रसिद्ध प्राचीन मंदिरों का शहर काठमांडू कला और संस्कृति का केंद्र है। 
 
हिमालय की पहाड़ियों से घिरा हुआ काठमांडू नगर यूनेस्को की विश्व धरोहरों में शामिल है। यह नगर अपनी संस्कृति और परंपराओं के अतिरिक्त विशिष्ट शैली में बनेघर के लिए भी विश्व विख्यात है। यहां के मंदिरों की विश्व में अपनी अलग ही पहचान है जिसे देखने के लिए दुनियाभर के सैलानी यहां पहुंचते हैं। 
 
पशुपतिनाथ मंदिर
पशुपतिनाथ मंदिर दुनियाभर के हिन्दूतीर्थ यात्रियों के अलावा गैर हिन्दू पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र भी रहा है। सावन के महीने में यहां श्राद्धालुओं की भीड़ देखते ही बनती है। हिन्दूतीर्थ यात्रियों के लिए इस मंदिर का ठीक उतना ही महत्व है जितना भारत में केदारनाथ मंदिर। अगर इस मंदिर की संरचना के बारे में बात की जाए तो इसे एक मीटर ऊंचे चबूतरे पर स्थापित किया गया है। चौकोर आकार के बनी इस मंदिर की चार दरवाजे हैं। 
 
दक्षिणी द्वार पर तांबे की परत पर स्वर्ण जल चढ़ाया हुआ है। बाकी 3 पर चांदी की परत है। ऐसी मान्यता है कि मुख्य मंदिर में महिष रूपधारी भगवान शिव का शिरोभाग है, जिसका पिछला हिस्सा केदारनाथ में है। जिस नगर में यह मंदिर है उसके चारों ओर पर्वत मालाएं हैं, जिनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। समुद्रतल से 1300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित काठमांडू शहर में मंदिरों के अलावा देखने के लिए और भी बहुत कुछ है।
 
बुद्धा स्तूप
तिब्बती बौद्ध धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में से एक यह स्तूप नेपाल का सबसे विशाल स्तूप है। यहां से सम्पूर्ण काठमांडू का विहंगम दृश्य देखा जा सकता है।
 
गार्डन ऑफ ड्रीम
थामेल एवं पूर्व रॉयल पैलेस के समीप यह सुंदर और ऐतिहासिक गार्डन ''गार्डन ऑफ सिक्स सीजन'' के नाम से प्रसिद्ध है जिसे 1920 में स्थापित किया गया है। इस गार्डन की खास बात यह है कि इसे एडवर्डियन स्टाइल में डिजाइन किया है।

नारायणहिती महल संग्रहालय
दशकों तक राजशाही की आन बान और शान का प्रतीक रहेनेपाल के नारायणहिती महल को 2009 में संग्रहालय घोषित किया गया। काठमांडू का यह खूबसूरत महल नेपाल राजाओं का निवास स्थान रहा है।
 
फ्रीक स्ट्रीट
यह काठमांडू की सबसे महत्वपूर्ण सड़क है जहां सैलानियों की भींड़ आज भी उमड़ती है। इसके अलावा काठमांडू में स्वयंभू, नासल चौक, थेमल चौक पर्यटन के मुख्य आकर्षण हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News