ताजमहल का 45 हजार से अधिक सैलानियों ने किया दीदार

punjabkesari.in Tuesday, Jan 06, 2015 - 02:14 PM (IST)

नई दिल्ली: नए वर्ष के पहले दिन करीब  45 हजार से अधिक सैलानियों ने ताममहल का दीदार किया। ताजमहल को देखने के लिए पर्यटकों की लम्बी-लम्बी कतारें लग हुई थी। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वर्ष के पहले दिन 33 हजार से अधिक टिकटों की बिक्री हुई जबकि 15 वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश नि:शुल्क होने से 45 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताज के दीदार किए। 
 
बताया जा रहा है कि नव वर्ष वाले दिन सर्दी के मौसम की वजह से यहां दोपहर में ज्यादा भीड़ उमडऩी शुरू हुई और धीरे-धीरे ताज के अद्वितीय सौंदर्य को निहारने के लिए सैलानियों का सैलाब उमड़ पडा। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News