नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: 102 किलो गांजे के साथ भारतीय तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 02:25 PM (IST)

Nepal Drug Seizure : नेपाल के पर्सा जिले से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता सामने आई है। नेपाल पुलिस ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त करते हुए एक 32 वर्षीय भारतीय नागरिक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी कार के जरिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में गांजे की एक बड़ी खेप सप्लाई करने की फिराक में था।

पुलिस ने बताया कि गुड्डू वर्मा को जिले में जगन्नाथपुर ग्राम नगरपालिका से गिरफ्तार किया गया था। वह भारत का निवासी है और उसकी कार में 102 किलोग्राम और 638 ग्राम गांजा बरामद किया गया। 

वह जगन्नाथपुर-2 से भारत की ओर जा रहा था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मादक पदार्थ के 10 पैकेट बरामद किए गए जिनका वजन 102 किलोग्राम से अधिक था। पुलिस ने वर्मा को गिरफ्तार कर लिया और उसकी कार से बरामद गांजा को जब्त कर लिया। कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News