श्री हरमंदिर साहिब के सेवादारों को लेकर आया फैसला, अब हफ्ते में 2 दिन....

punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 02:24 PM (IST)

अमृतसर: सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब की मर्यादा, परंपरा और सेवा प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित और दर्शनीय बनाने के उद्देश्य से श्री दरबार साहिब की सुरक्षा सेवा दल के सेवाकारों की वर्दी में महत्वपूर्ण और आवश्यक बदलाव किया गया है। इस नए फैसले के तहत अब श्री दरबार साहिब में तैनात सेवादार दो अलग-अलग रंगों—पीले और गहरे नीले रंग की वर्दी में नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार सेवादार सप्ताह में दो-दो दिन बारी-बारी से ये वर्दियां पहनेंगे।

नई व्यवस्था के अनुसार जब सेवादार पीली वर्दी पहनेंगे तो उनकी पगड़ी नीले रंग की होगी और जब वर्दी नीली होगी तो पगड़ी पीले रंग की पहनी जाएगी। इस रंगीन संयोजन से सेवादारों की पहचान स्पष्ट होने के साथ-साथ दर्शनीय सुंदरता में भी वृद्धि होगी। वर्दी के दोनों कंधों पर खंडों की कढ़ाई की गई है, जो सिखी की शान और पहचान को दर्शाती है।

इसके अलावा छाती पर साफ अक्षरों में ‘श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर’ लिखा गया है। सेवादार सफेद रंग का हज़ूरिया भी पहनेंगे, जो मर्यादा और पवित्रता का प्रतीक है। इसके साथ ही सेवादारों को कमरकस के रूप में कपड़े की विशेष बेल्टें और पगड़ी पर सजाने के लिए खंडे भी दिए जाएंगे। नई वर्दी सेवाकारों को पहले से अधिक अनुशासित, प्रभावशाली और दर्शनीय रूप में प्रस्तुत करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News