शरीर में दिख रहे हैं ये लक्षण तो समझ लें लिवर हो रहा है खराब, जानें इसके बचाव के तरीके

punjabkesari.in Sunday, Feb 02, 2025 - 02:07 PM (IST)

नेशनल डेस्क: लिवर हमारे शरीर का एक बेहद अहम हिस्सा है, जो कई महत्वपूर्ण कार्यों को करता है। यह शरीर से गंदगी, टॉक्सिन्स और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। इसके अलावा, यह पाचन प्रक्रिया में भी सहायक होता है। जब लिवर ठीक से काम नहीं करता है, तो शरीर में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। लिवर खराब होने पर अक्सर भूख में कमी, उल्टी, कमजोरी, और थकान महसूस होती है। अगर समय रहते इसका इलाज नहीं किया जाए तो लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

PunjabKesari

लिवर खराब होने के लक्षण

लिवर खराब होने की शुरुआत में शरीर में कुछ लक्षण दिखने लगते हैं, जिनका पहचान कर आप लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं। अगर आप इनमें से कोई भी लक्षण महसूस करें, तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

  1. त्वचा या आंखों का पीला पड़ना – अगर आपकी त्वचा या आंखों का सफेद हिस्सा पीला पड़ने लगे तो यह लिवर में समस्या का संकेत हो सकता है। यह बाइल (पित्त) के शरीर में इकट्ठा होने के कारण होता है।

    PunjabKesari

  2. लगातार थकान और कमजोरी – लिवर के खराब होने पर आपको लगातार थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। यह लिवर के ठीक से काम न करने की वजह से होता है।

  3. पेट फूलना – पेट के ऊपर वाले हिस्से में सूजन या फूलना लिवर खराब होने का एक प्रमुख लक्षण है। इससे आपको असहजता और दर्द का सामना भी हो सकता है।

  4. दाहिने पेट और कंधे में दर्द – लिवर के खराब होने पर पेट के दाहिने हिस्से में दर्द और कभी-कभी दाहिने कंधे में भी दर्द हो सकता है।

  5. पेट में गड़बड़ी और उल्टी – पाचन क्रिया प्रभावित होने से पेट में गड़बड़ी हो सकती है और बार-बार उल्टियां हो सकती हैं।

  6. गहरा पेशाब – लिवर की बीमारी में पेशाब का रंग गहरा हो जाता है, जो लिवर की सही कार्यप्रणाली न होने का संकेत हो सकता है।

    PunjabKesari

  7. भूख का न लगना और मतली – लिवर के खराब होने पर भूख कम लगती है और अक्सर मतली या उल्टी की समस्या होती है।

लिवर को स्वस्थ रखने के उपाय

लिवर की सेहत को बनाए रखने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं:

  1. स्वस्थ आहार अपनाएं – लिवर को डिटॉक्स करने के लिए अपनी डाइट में चुकंदर, हल्दी, पत्तेदार हरी सब्जियां और लहसुन जैसी चीजों को शामिल करें। ये खाद्य पदार्थ लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

  2. पानी का सेवन बढ़ाएं – ज्यादा पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और लिवर के लिए यह क्लींजिंग का काम करता है। नींबू के साथ पानी पिएं, ताकि डिटॉक्स प्रक्रिया तेज हो सके।

  3. तनाव कम करें – मानसिक तनाव से लिवर पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए योग, ध्यान और शारीरिक गतिविधियों के जरिए तनाव को कम करने की कोशिश करें।

  4. शराब से बचें – अगर आपका लिवर कमजोर हो चुका है, तो शराब से पूरी तरह बचें। शराब लिवर पर भारी असर डालती है, जिससे लिवर के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।

  5. प्रोसेस्ड फूड और शुगर से बचें – प्रोसेस्ड फूड और शुगर युक्त पेय पदार्थों से लिवर को ज्यादा नुकसान होता है। इनसे बचें और अपनी डाइट में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News