जनमत संग्रह पर घमासान, रिजिजू बोले ब्रिटेन का नशा चढ़ गया केजरीवाल को

Friday, Jun 24, 2016 - 07:46 PM (IST)

नई दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल के दिल्ली को पूर्ण राज्य के लिए जनमत संग्रह कराने वाले बयान से सियासी घमासान मच गया है। भाजपा ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है। केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने केजरीवाल को इस मामले को लेकर संविधान के दायरे में रहने काम की सलाह दी है। उन्होंने कहा, केजरीवाल को ब्रिटेन का नशा चढ़ गया है, उन्हें संविधान के दायरे में रहकर काम करना चाहिए। 
 
उन्होंने कहा कि एलजी को विधानसभा में समन करना को कोई मतलब नहीं है, लोगों को संविधान का ख्याल रखना चाहिए। अगर वो संविधान के दायरे के बाहर जाने की बात करते हैं, तो फिर संविधान के अंतर्गत रहकर बताने की कोशिश की जाएगी। गौरतलब है कि केजरीवाल ने कहा था कि ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के बाद दिल्ली में भी पूर्ण राज्य के लिए जनमत संग्रह कराया जाएगा। 

 

Advertising