BSE Odisha 10th result 2022: ओड़िशा बोर्ड ने जारी किया 10वीं परीक्षा का परिणाम, 90.55​ फीसदी छात्र हुए पास

Wednesday, Jul 06, 2022 - 02:11 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: ओडिशा शिक्षा बोर्ड (BSE Odisha) ने 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल 90.55 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षाओं में भाग लिया है, वह अपनी आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in और bseodisha.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। शिक्षा मंत्री समीर रंजन ने परिणामों की घोषणा की है। 

शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस साल करीब 90.55% छात्र-छात्राएं परीक्षा पास करने में सफल रहे हैं, जबकि आठ हजार से अधिक छात्र परीक्षा पास नहीं कर सके। इस साल करीब पांच लाख विद्यार्थी बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा में शामिल हुए थे। ओडिशा  बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा में  छात्राओं ने बाजी मारी है। परीक्षा देने वाली 92.37 फीसदी लड़कियों ने इसे पास किया है। 

BSE Odisha 10th Result 2022: ऐसे चेक करें परिणाम

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in या bseodisha.nic.in पर जाएं। 
  • यहां वेबसाइट पर 10वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि एंटर करके सबमिट करें।
  • 10वीं बोर्ड का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे चेक कर लें या फिर डाउनलोड कर लें।

rajesh kumar

Advertising