सेक्स स्केंडल में फंसा केजरीवाल का मंत्री बर्खास्त

Thursday, Sep 01, 2016 - 02:01 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने एक और मंत्री की कैबिनेट से हटा दिया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने महिला एवं बाल कल्याण मंत्री संदीप कुमार को बर्खास्त कर दिया है। केजरीवाल ने ये फैसला संदीप कुमार की आपत्तिजनक सीडी मिलने के बाद किया है।

केजरीवाल ने इस फैसले की घोषणा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मंत्री संदीप कुमार की आपत्तिजनक ‘सीडी’ मिली। आप सार्वजनिक जीवन में शुचिता के लिए प्रतिबद्ध है। उससे समझौता नहीं किया जा सकता। तत्काल प्रभाव से उन्हें मंत्रिमंडल से हटा दिया गया। कुमार सुलतानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह असीम अहमद खान के बाद बर्खास्त किये जाने वाले दूसरे मंत्री हैं। खान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री थे। 
Advertising