AIDS से हुई 35 वर्षीय इस Famous Actress की मौत, 10 साल पहले अचानक हो गई थी गायब

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 10:31 AM (IST)

Daveigh Chase Death : हॉलीवुड की मशहूर हॉरर फिल्म 'द रिंग' (The Ring) में 'समारा मॉर्गन' का डरावना और यादगार किरदार निभाने वाली अभिनेत्री डेवे चेस (Daveigh Chase) के निधन की खबर ने पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया था। 16 जून 2026 को उनका निधन हुआ था लेकिन उस समय मौत के असल कारणों का पता नहीं चल पाया था। अब लॉस एंजिल्स कोरोनर ऑफिस ने उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की मुख्य वजहों का खुलासा किया है जिसने उनके प्रशंसकों को एक बार फिर गहरा सदमा दिया है।

एड्स ने ली डेवे चेस की जान 

आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक डेवे चेस की मौत की मुख्य वजह एड्स (AIDS) थी। वह लंबे समय से इस बीमारी से पीड़ित थीं। इसके अलावा अंतिम समय में वे बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस (दिमागी बुखार), सेप्टिक शॉक और पूरे शरीर में फैले एक गंभीर संक्रमण (Infection) से भी जूझ रही थीं। जांच अधिकारियों का मानना है कि पिछले कई सालों से अत्यधिक नशीले पदार्थों के सेवन (Drug Abuse) के कारण उनका शरीर अंदर से बेहद कमजोर हो चुका था जिसके चलते वे इन बीमारियों से लड़ नहीं सकीं।

PunjabKesari

डेवे चेस ने बतौर बाल कलाकार (Child Artist) हॉलीवुड में बेहद कम उम्र में बड़ी कामयाबी हासिल कर ली थी। 'द रिंग' फिल्म के अलावा सुपरहिट एनिमेटेड फिल्म 'लिलो एंड स्टिच' (Lilo & Stitch) में मुख्य किरदार 'लिलो' को अपनी आवाज देकर वह घर-घर में लोकप्रिय हो गई थीं।

यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price 2 July: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए दिल्ली से मुंबई-पटना तक आज के भाव?

उन्होंने 'डॉनी डार्को' और कई बड़े टीवी शोज में भी काम किया लेकिन साल 2016 के बाद उनकी जिंदगी ने एक ऐसा मोड़ लिया कि वह अचानक हॉलीवुड की चकाचौंध से गायब हो गईं। 

PunjabKesari

उनके पूर्व मैनेजर ने बताया, एक बड़ी फिल्म की मीटिंग में न पहुंचने के बाद उन्होंने सभी से संपर्क तोड़ लिया। वे अपने परिवार से भी अलग हो गईं। इसके बाद के वर्षों में उनका नाम चोरी की गाड़ी में पकड़े जाने, ड्रग्स रखने और कई अन्य कानूनी विवादों में आया। आखिरी दिनों में वह पूरी तरह बेघर हो चुकी थीं और सड़कों पर जिंदगी गुजार रही थीं।

PunjabKesari

आखिरी वक्त तक इस व्यक्ति ने दिया था साथ

डेवे की मौत से कुछ समय पहले उनके बॉयफ्रेंड रॉय हर्नांडेज ने उनके इलाज और मदद के लिए एक क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया था। रॉय ने बेहद भावुक शब्दों में लिखा था कि डेवे का बचपन बहुत मुश्किलों में बीता और परिवार से अलग होने के बाद वे हमेशा एक सुरक्षित और सुकून भरी जिंदगी की तलाश में भटकती रहीं। रॉय ने उन्हें इस दलदल से निकालने का वादा किया था लेकिन इससे पहले कि हालात सुधरते, डेवे जिंदगी की जंग हार गईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News