अमेरिका से दोस्ती के लिए रूस चीन की अनदेखी नहीं करेगा भारत

Sunday, Jun 19, 2016 - 08:55 PM (IST)

नई दिल्ली :भारत ने आज साफ तौर पर कहा कि अमेरिका के साथ मजबूत संबंधों की चाहत उसे राष्ट्रीय हितों से नहीं डिगा सकती है और ना ही वह निर्गुट आंदोलन और रूस एवं चीन के साथ अपने संबंधों की अनदेखी कर सकता है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज कहा कि भारत अमेरिका के संबंधों में बहुत मजबूती आई है। अमेरिका अगर विश्व व्यापार संगठन में बाधक बन रहा है, यह बात पूरी तरह से सही नहीं है। कई मुद्दों पर दोनों देशों में वैचारिक भिन्नता है। 
 
लेकिन भारत अपने राष्ट्रीय हितों को छोड़ता नहीं है और अपने पक्ष को बहुत ²ढ़ता से रखता है। स्वराज ने कहा कि भारत को अमेरिका ने प्रमुख रक्षा साझीदार बनाया है। पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले ही कहा है कि निर्गुट आंदोलन हमारी विरासत है और हम उसे नहीं छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह ठीक है कि अमेरिका के साथ हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हो गए है और संपर्क भी बढ़ा है लेकिन राष्ट्रहितों से कोई समझौता नहीं हो सकता है। रूस और चीन के साथ भारत के रिश्तों की अनदेखी नहीं की जा सकती है। 
Advertising