Cbse 12th result 2018 : ये रही मेघना की मार्कशीट

Saturday, May 26, 2018 - 03:19 PM (IST)

नई दिल्ली : सीबीएसई की ओर से जारी किए गए 12वीं के नतीजों में 499 अंक लेकर टॉप करने वाली मेघना ने यूपी के गौतमबुद्ध नगर की स्टेप बाइ स्टेप स्कूल (सेक्टर 132) से पढ़ाई की है।  खास बात ये है कि मेघना का सिर्फ एक नंबर कटा है और उन्होंने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। उन्हें सभी सब्जेक्ट में इतिहास, ज्योग्राफी, साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं।  वहीं उन्हें प्रेक्टिकल में भी पूरी अंक दिए गए है। उनका लैंग्वेज सब्जेक्ट अंग्रेजी में एक अंक कटा है और 100 में से 99 अंक मिले हैं। इसके अलावा जिन विषयों के नंबर प्रतिशत में नहीं जुड़ते हैं, उन विषयों में भी उन्होंने A-1 ग्रेड प्राप्त की है।



गौरतलब है कि  वर्क एक्सपीरियंस, फिजिकल हेल्थ एजुकेशन और जनरल स्टडीज विषय में नंबर नहीं दिए जाते हैं, जबकि ग्रेड ही दी जाती है। उनके पिता का नाम गौतम श्रीवास्तव और मां का नाम अल्पना श्रीवास्तव है। मेघना के फेवरेट सब्जेक्ट हिस्ट्री है । वहीं दूसरा स्थान हासिल करने वाली अनुष्का चंद्रा को अंग्रेजी में 98 और सभी विषय में 100 अंक प्राप्त हुए हैं। उन्होंने राजनीतिक विज्ञान से पढ़ाई की थी। 

सेकेंड टॉपर अनुष्का चंद्रा के मार्क्स
इंग्लिश- 98
इतिहास- 100
पॉलीटिक्स- 100
साइकोलॉजी- 100
इकोनॉमिक्स- 100


 

bharti

Advertising