सरना अमेरिका में भारत के अगले राजदूत हो सकते हैं

Friday, Aug 26, 2016 - 12:41 AM (IST)

नई दिल्ली: ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त नवतेज सरना को अमेरिका में भारत का राजदूत बनाया जा सकता है।अमेरिका में भारत के राजदूत अरुण कुमार जल्द ही सेवानिवृत होने वाले हैं। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि अमेरिका में भारत के राजदूत के लिए सरना के नाम पर विचार किया जा रहा है।

ऐसी संभावना है कि अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले उन्हें यह जिम्मेदारी सौप दी जाए। ब्रिटेन में उच्चायुक्त नियुक्त होने से पहले सरना विदेश मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत थे। सरना 2002 से 2008 तक विदेश प्रचार प्रभाग के प्रमुख के तौर पर सबसे लंबे समय तक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रहे हैं।
Advertising