बॉलीवुड के चहेते स‌ितारे कौन सा रत्न धारण करके चमकाते हैं अपनी किस्मत

Friday, Jul 01, 2016 - 01:38 PM (IST)

रत्न धारण करने से फायदा होता है। व्यक्ति रंक से राजा बन जाता है। ज्योतिषियों का मानना है कि जो रत्न अापके अनुकूल नहीं हैं उन्हें धारण करने से लाभ होने की बजाय हानि होती है। बॉलीवुड के बहुत से सितारे अपनी किस्मत चमकाने के लिए रत्नों को धारण करते हैं। अम‌िताभ बच्चन, सलमान खान, संजय दत्त, शाहरुख खान आदि को इन्हें धारण करने से सफलता प्राप्ति हुई है। आप भी जानें आपके चहेते सितारे कौन सा रत्न धारण करके अपनी किस्मत चमकाते हैं। 

 

* बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपनी छोटी उंगली में हरे रंग का रत्न धारण किया हुआ है। इस रत्न को पन्ना कहा जाता है। ज्‍योत‌िषशास्‍त्र के अनुसार यह रत्न बुध ग्रह को संबोधित करता है। इसे धारण करने वाले को बुद्धि, व्यापार, धन अौर प्रसिद्धि की प्राप्ति होती है। शाहरुख खान ने अपनी बौद्ध‌िक क्षमता से कार्य करके खूब नाम और यश कमाया है।

 

* अम‌िताभ बच्चन ने अपनी उंगली में नीले रंग का नीलम धारण किया हुआ है। जो उनके लिए बहुत फायदेमंद साबित हुआ है। कहा जाता है कि शन‌िदेव का यह रत्न जिसके लिए शुभ होता है उसे रंक से राजा बना देता है परंतु धारणकर्त्ता सच्चा अौर उद्यमी होना चाहिए। बॉलीवुड के शहंशाह ने इन्हीं गुणों से जीवन में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने नीलम के साथ पन्ना भी धारण किया हुआ है।

 

* ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने ससुर की भांति नीलम रत्न धारण किया है। वह उसे अपने लिए शुभ मानती हैं। 


* अभ‌िषेक बच्चन ने भी नीलम अौर पन्ना धारण किया हुआ है।

 

* सलमान खान ने अपनी कलाई में एक ब्रेसलेट पहना हुआ है, जिस पर फ‌िरोजा रत्न जड़ा हुआ है। वे इस रत्न को शुभ मानते हैं क्योंकि जब से उन्होंने इसे धारण किया है, उन्हें सफलता की प्राप्ति होती गई है। इस रत्न की खासियत यह है कि यह शन‌ि और बुध ग्रह को अपने अनुकूल बनाता है। माना जाता है इसको धारण करने से जादू-टोना, नजर दोष आदि से भी छुटकारा मिलता है।

 

* अजय देवगन ने पुखराज रत्न पहना हुआ है ये उनके लिए शुभ साबित हुआ है। पुखराज गुरु का रत्न है इससे धन-समृद्धि, सौभाग्य अौर पारिवारिक सदस्यों में सामंजस्य स्थापित होता है। ऐसा माना जाता है। अजय देवगन ने पुखराज के साथ चन्द्रमा का रत्न मोती भी पहना हुआ है। कहते हैं कि इसे धारण करने से शांति अौर स्थिर बुद्धि की प्राप्ति होती है।

 
Advertising