लाल क‌िताब के इन उपायों से पाएं नौकरी व व्यवसाय में तरक्की

Tuesday, Sep 27, 2016 - 04:04 PM (IST)

लाल किताब के उपाय बहुत सरल होते हैं अौर इनको करते ही ये अपना असर भी दिखाना आरंभ कर देते हैं। लाल किताब के उपायों को बहुत ही कारगार माना गया है। इन उपायों को करने से परेशानियों से छुटकारा मिलता है। लाल किताब के उपायों को करने से नौकरी अौर व्यवसाय में दिन दुगुनी रात चौगुनी तरक्की होती है।

 

* नौकरी में प्रमोशन के लिए जल में रोली अौर लाल फूल मिलाकर 43 दिनों तक उगते सूर्य को अर्पित करें। 

 

* बृहस्पतिवार के दिन बेसन के लड्डू, चने की दाल अौर पीले वस्‍त्रों का दान करने से लाभ मिलता है।

 

* तीन केले 43 द‌िनों तक मंद‌िर में जाकर किसी गरीब को दान करने से नौकरी में चल रही चिंताअों से छुटकारा मिलता है। 

 

* प्रतिदिन हल्दी या केसर का तिलक लगाएं। यह गुरु ग्रह के उपाय हैं। गुरु को धन, सुख और उन्नत‌ि प्रदान करने वाला ग्रह माना गया है।

 

* जन्म महीने में बृहस्पतिवार के दिन गाय को मीठी रोटी या केले खिलाने से अवश्य लाभ मिलता है।

 

* रविवार के दिन बॉस को खीर खिलाएं। माण‌िक्य रत्न धारण करने से भी लाभ होता है। 


 

Advertising