28 सितंबर को खग्रास चंद्र ग्रहण, जानें क्या पड़ेगा प्रभाव
punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2015 - 09:23 AM (IST)

28 सितंबर, सोमवार को खग्रास चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा परंतु केवल पश्चिम राजस्थान और पश्चिमी गुजरात में।
ग्रहण काल
एस्ट्रॉनामी में चंद्र के पेनंबरा में प्रवेश का समय प्रात: 5:40 पर होगा। जिसे भारतीय ज्योतिष में चंद्रमालिन्य कहा जाता है। पेनंबरा से बाहर आने का समय प्रात: 10:54 होगा जिसे भारतीय भाषा में चंद्रकांति निर्मल हो जाना कहा जाता है।
भारतीय पौराणिक परंपरा के अनुसार ग्रहण का सूतक 27 सितंबर, रविवार को ही सूर्यास्त से शुरू हो जाएगा। सूतक के दौरान कोई भी धार्मिक कार्य, विशेष मांगलिक कार्यसंसर्ग आदि न करने की सलाह दी गई है। इसका मूल कारण चंद्रमा के क्षीण होने पर सोचने समझने की शक्ति का क्षीण होना माना गया है, जिसमें मानव मस्तिष्क, महत्वपूर्ण निर्णय ठीक से नहीं ले पाता। वैज्ञानिक रूप से ग्रहण का प्रभाव हानिकारक विकीरणों के कारण मनुष्य जीवन पर पडऩे की आशंका रहती है।
ग्रहण भारत के केवल राजस्थान व गुजरात के कुछ भागों के अलावा कहीं किसी अन्य भाग में दृश्य नहीं होगा। इसके अलावा यह पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, ईराक,अफ्रीका, इंगलैंड,पूरे यूरोप, अमरीका तथा दक्षिणी अफ्रीका में दृश्यमान होगा।
—मदन गुप्ता सपाटू—