देवशयनी एकादशी पर शनि होंगे शांत जानें, किस राशि पर पड़ेगा प्रभाव

Monday, Jul 27, 2015 - 10:18 AM (IST)

इस बार अनुराधा नक्षत्र में है देवशयनी एकादशी। शनि का नक्षत्र है अनुराधा वर्तमान में शनि वृश्चिक राशि में हैं। इस अवधी में की गई पूजा साढ़साती से पीड़ित जातको को शुभ फल देगी। देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा से शनि होंगे शांत देवशयनी एकादशी पर संपूर्ण जगत का दायित्व शिव शंभु के हाथों में आ जाता है और उनके गण शनि का एकसाथ होना उनके क्रोेध का नाश करेगा तो वहीं शिव के गण शनि, मंगल, राहु की सर्वोत्तम स्थिती से रोगों का नाश होगा साथ ही लक्ष्मी कृपा के योग बने रहेंगे। अन्न धन की कमी नहीं रहेगी।

शनि वृश्चिक राशि में इस समय चल रहे हैं। धनु और तुला राशि पर भी इसका प्रभाव है। कुंभ और मिथुन राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। 

शनि शांति के उपाय :

* शराब, मांस, मछली का सेवन न करें।

* बंदरों को गुड़-चने-केले खिलाएं तथा हनुमान जी का पाठ करें। मछलियों को आटे की गोली तथा चींटियों को त्रिचौली एवं कुत्ते को उड़द दाल के पकौड़े व इमरती खिलाएं।

* अपाहिज, अंध विद्यालय एवं अनाथ लोगों की मदद करें। उनको ऊनी वस्त्र एवं गज्जक-रेवड़ी व मूंगफली दान करें। गौशाला में गाय को काले चने व हरा चारा खिलाएं।

* नेत्रहीन एवं भिखारी को उड़द दाल के दही-बड़े तथा इमरती, गुलाबजामुन घर बिठाकर खिलाए जाएं तो शनि देव प्रसन्न होते हैं।   

Advertising