सानिया-हिंगिस ने जीता साल का आठवां खिताब

Saturday, Oct 10, 2015 - 09:50 PM (IST)

बीजिंग: विजयरथ पर सवार विश्व की नंबर एक जोड़ी भारत की सानिया मिर्जा और स्विटजरलैंड की मार्टिना ङ्क्षहगिस ने अपना स्वप्निल अभियान बरकरार रखते हुए शनिवार को चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया जो इस जोड़ी का इस साल एक साथ आठवां खिताब है।  सानिया-ङ्क्षहगिस की टॉप सीड जोड़ी ने छठी वरीयता प्राप्त ताइपे की हाओ ङ्क्षचग चान और युंग जान चान की जोड़ी को बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-7, 6-1, 10-8 से पराजित किया।

सानिया-हिंगिस ने यह मुकाबला एक घंटे 40 मिनट में जीता। इस साल विजय रथ पर सवार चल रही भारतीय और स्विस जोड़ी का 2015 में एक साथ यह आठवां खिताब है जिसमें विंबलडन और यूएस ओपन के महिला युगल खिताब शामिल हैं। इस जीत के साथ सानिया ने व्यक्तिगत रूप से साल का अपना नौवां खिताब जीत लिया। 
 
सानिया-हिंगिस की टॉप सीड जोड़ी को ताइपे की जोड़ी ने कड़ी चुनौती दी और पहला सेट टाईब्रेक में जीतकर उन्हें चौंका दिया। पहले सेट में स्कोर 6-6 से बराबर हो जाने के बाद सानिया-हिंगिस ने टाईब्रेक में जल्द ही 4-1 की बढ़त बना ली लेकिन ताइपे की जोड़ी ने जवाबी प्रहार करते हुए स्कोर 6-6 से बराबर कर दिया। ताइपे जोड़ी ने टाईब्रेक में 7-6 से बढ़त बनाई तो सानिया-हिंगिस ने स्कोर 7-7 से बराबर कर दिया और फिर 8-7 से आगे हो गई लेकिन हाओ ङ्क्षचग और युंग जान ने 8-8 से स्कोर बराबर करने के बाद टाईब्रेकर 11-9 पर जीत लिया। 

विश्व की नंबर एक जोड़ी ने पहला सेट हारने के झटके से उबरते हुए दूसरे सेट में निर्मम प्रदर्शन करते हुए इस सेट को 6-1 से निपटा दिया। विपक्षी जोड़ी दूसरे सेट में सानिया-हिंगिस की सर्विस, ग्राउंड स्ट्रोक और सानिया के जबर्दस्त फॉरहैंड का मुकाबला नहीं कर सकी। मैच में 1-1 की बराबरी के बाद दोनों जोड़यिां सुपर टाईब्रेक में खिताब का फैसला करने उतरीं।  
Advertising